जालोर 11 फरवरी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन स्कूटी योजना के तहत उपखण्ड मुख्यालय सांचौर पर दिव्यांगों को स्कूटी वितरण कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमें पूर्व सांसद देवजी एम. पटेल की अध्यक्षता व जसराज राजपुरोहित के आतिथ्य में 26 पात्र दिव्यांगजनों को स्कूटी वितरित की गई।
कार्यक्रम में पूर्व सासद देवजी एम. पटेल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से दिव्यांगों को लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा सभी पात्र लोगों को विभागीय विभिन्न योजनाओं से जोड़कर उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक सम्बल प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की बजट घोषणा के तहत 26 दिव्यांगजनों को स्कूटी वितरण कर लाभान्वित किया गया है।
कार्यक्रम में जसराज राजपुरोहित ने बताया कि राज्य सरकार दिव्यांगों एवं आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के साथ ही आमजन को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की बात कही।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक भगवानाराम चौधरी ने विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याणार्थ संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर डॉ. शीला विश्नोई, उर्मिला दर्जी, पूर्व प्रधान हनुमान प्रसाद, साहिब खान, भीखाराम कुराडा, गोविद राजपुरोहित, अमराराम देवासी, रायसिह बावरला सरपंच, देसु गोस्वामी, सुरज कंवर इत्यादि उपस्थित रहे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां