Homeजालोरखाकी का 'चक्रव्यूह': 25 साल बाद टूटा साधु का तिलस्म, 25 हजार...

खाकी का ‘चक्रव्यूह’: 25 साल बाद टूटा साधु का तिलस्म, 25 हजार का इनामी किडनैपर गिरफ्तार

Published on

सांचौर। राजस्थान पुलिस के तीन दिवसीय विशेष अभियान के तहत सांचौर पुलिस को एक बड़ी और ऐतिहासिक सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पिछले 25 वर्षों से कानून की आंखों में धूल झोंक रहे 25,000 रुपये के इनामी उद्घोषित अपराधी गंगा सिंह उर्फ भीम सिंह को दबोच लिया है। शातिर अपराधी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए न केवल आधार कार्ड में पता बदलवाया, बल्कि पुलिस से बचने के लिए ‘साधु’ का भेष धारण कर लिया था।

वारदात का फ्लैशबैक: फिरौती के लिए अपहरण और 24 साल की फरारी

यह मामला साल 2001 का है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी गंगा सिंह (पुत्र मंगल सिंह, निवासी शेरगढ़, जोधपुर) का पीड़ित रामनिवास के साथ रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपी पक्ष द्वारा 10 लाख रुपये की नाजायज मांग की जा रही थी।

  • 06 नवंबर 2001: जब रामनिवास अपनी कार से जा रहे थे, तब आरोपी गंगा सिंह ने अपने साथियों के साथ हथियारों के बल पर उनका अपहरण कर लिया।
  • मुकदमा: इस सनसनीखेज वारदात के बाद थाना साांचौर में धारा 364A, 365 सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ।
  • फरारी: वारदात के बाद से ही मुख्य आरोपी फरार हो गया, जिसे न्यायालय ने भगोड़ा (मफरूर) घोषित कर इनाम रखा था।

साधु बनकर छिपा रहा पहचान, बदला आधार का पता

पकड़े जाने के डर से आरोपी ने अपना हुलिया पूरी तरह बदल लिया था। उसने भगवा चोला ओढ़कर साधु का भेष बना लिया और अलग-अलग स्थानों पर छिपता रहा। चालाकी की हद तो तब हो गई जब उसने पकड़े जाने से बचने के लिए अपने आधार कार्ड में भी स्थायी पता बदलवा लिया, ताकि पुलिस की जांच को भटकाया जा सके।

पुलिस की ‘स्पेशल टीम’ ने ऐसे बिछाया जाल

महानिदेशक पुलिस, राजस्थान के निर्देशानुसार अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे “संगीन एवं गंभीर प्रवृत्ति के अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई” अभियान के तहत जालोर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई।

  • रणनीति: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़दान रत्नू और वृत्ताधिकारी जयराम मुण्डेल के सुपरविजन में थानाधिकारी नेमाराम के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी और जमीनी स्तर पर जाल बिछाया।
  • प्रमुख भूमिका: इस पुराने और पेचीदा मामले को सुलझाने में कांस्टेबल पृथ्वी सिंह (365) और अशोक कुमार (340) की सटीक मुखबिरी और मेहनत ने अहम भूमिका निभाई। उनकी सूचना पर पुलिस ने अपराधी के ‘साधु’ रूप के पीछे छिपे अपराधी को पहचान लिया और उसे धर दबोचा।

पुलिस टीम की जांबाजी:

इस सफल ऑपरेशन में थानाधिकारी नेमाराम के साथ सउनि चतरपाल (डीसीआरबी जालोर), श्रवण देवरिया (डीएसटी जोधपुर ग्रामीण), पुनमाराम और कांस्टेबल मांगीराम की भी महत्वपूर्ण सहभागिता रही।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

शादी की थैली में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा: जालोर का तस्कर गुजरात बॉर्डर पर गिरफ्तार, 1.97 लाख का माल जब्त

महादेव ट्रैवल्स की लग्जरी बस में सरप्राइज चेकिंग के दौरान पांथावाडा पुलिस को मिली...

ग्लूकोज ड्रिप की आड़ में बह रही थी ‘अंग्रेजी’: भारतमाला टोल पर 80 लाख का माल जब्त, चालक गिरफ्तार

पंजाब से लाई जा रही शराब के 550 कार्टन बरामद; तिरपाल के नीचे छिपाया...

पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

विधायक रतन देवासी के मार्गदर्शन में NSUI का रानीवाड़ा में बड़ा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के...

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: NEET व प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और संसद...