6 माह में बनेगी डीपीआर ओर फिर होगा फोरलेन के लिए सर्वे
सिरोही। 28 नवम्बर 2024 । सिरोही से मंडार सडक मार्ग को नेशनल हाईवे खण्ड पाली ने 15 अक्टुम्बर 2024 को अपने अधीन लेने के बाद उसको टू लाईन से फोरलेन बनाने का फैसला लिया।
इस 76.4 किमी. लम्बी सडक की प्रोजेक्ट रिर्पोट बनाने के लिए नये सिरे से 4 अक्टुम्बर 2024 को टेण्डर आमंत्रित किए गये। इस सडक की दुर्दशा की तरफ राज्य सरकार व भारत सरकार का लगातार ध्यान दिलाने पर भारत सरकार के परिवहन एवं हाईवे सडक मंत्रालय ने प्रोजेक्ट रिर्पोट के लिए 1 करोड 91 लाख एवं वर्तमान सडक के सुधार के लिए ;ैज् डब्द्ध 4 करोड 96 लाख रूपये का बजट आवंटन की स्वीकृति नेशनल हाइवें खण्ड पाली को प्रदान की हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता महावीर जैन ने इस सम्बंध में सम्बन्धित अधिकारियोें एवं क्षेत्रीय सांसद लुम्बाराम चौधरी का लगातार ध्यान दिलाने पर सांसद लुम्बाराम चौधरी ने केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर व पत्र लिखकर इस जर्जर सडक से जनता को हो रही परेशानियों से अवगत कराया। यह स्वीकृति मिलने के बाद अतिरिक्त मुख्य अभियंता नेशनल हाईवे जोधपुर ने 14 नवम्बर 2024 को इसके लिए टेण्डर लगाये ओर 26 नवम्बर 2024 को टेण्डर प्राप्त किऐ।
इस कार्य के लिए कुल 10 टेण्डर प्राप्त हुऐ जिन पर निणर्य लेने के लिए 29 नवम्बर 2024 को जोधपुर में बैठक रखी गई हैं। तकनीकी एवं वित्तिय निविदा पर विचार होने के बाद उम्मीद हैं कि दिसम्बर के प्रथम सप्ताह तक कार्य आदेश जारी हो जायेगें।

सार्वजनिक निर्माण विभाग के प्रमुख शासन सचिव प्रवीण गुप्ता ने बताया कि राज्य सरकार ने इस सडक पर जो खड्डे हैं उनको भरवाने व मरम्मत का कार्य करवाने को गम्भीरता से लिया हैं ओर यही कारण है कि इस पर तेजी से कार्य हो रहा हैं ओर अल्प समय में सब काम सार्वजनिक निर्माण विभाग ने कर अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया है। संभवत यह पहला मौका होगा जब विभाग ने इतनी फुर्ती से यह सब कार्य किया।
इस 76.4 किमी. सडक की नई डीपीआर 6 माह में बनेगी ओर 12 माह में इस सडक में जो भी जरूरी मरम्मत के कार्य होगें वो पुरे किए जायेगें। इसके बाद इस सडक को नेशनल हाईवे संख्या 62 से सीधी जोडने यानि मंडार से विजयपताका पुलिया सिरोही तक नई फोरलेन सडक बनाने के बारे में कार्य शुरू होगा। यह कार्य राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एनएचएआई अपने हाथ में लेगी या अन्य कोई विभाग लेगा इसका फैसला सडक मार्ग पर चल रहे ट्रेफिक सर्वे के बाद होगा।
नेशनल हाईवे खण्ड पाली के अधीक्षण अभियंता राहुल कुमार ने बताया कि प्रोजेक्ट रिर्पोट बनाने वाले को 2 लेन से 4 लेन बनाने के साथ-साथ मण्डार व रेवदर का बायपास की भी डीपीआर बनाकर 6 माह में प्रस्तुत करनी हैं।
गुजरात के झेरडा से सिरोही तक की सडक को भारत सरकार ने नेशनल हाईवे मार्ग संख्या 168 घोषित किया हैं। यह सडक मार्ग गुजरात सीमा से प्रारम्भ हो कर मंडार, रेवदर, अनादरा, पावापुरी होता हुआ सिरोही में विजयपताका के आगे फोरलेन मार्ग संख्या 62 से जुडेगा। सिरोही जिला आबुरोड से पिण्डवाडा, पिण्डवाडा से पाली-जोधपुर-जयपुर तीनों तरफ हाईवे मार्ग फोरलेन से जुडा हुआ हैं। अब सिर्फ सिरोही से जालोर मार्ग फोरलेन से जुड जावें तो सम्र्पूण जिला नेशनल हाईवे से जुड जायेगा।
माउण्ट आबू को फोरलेन से जोडने के लिए गुलाबगंज से माउण्ट आबू नया वैकल्पिक सडक मार्ग बनाने का प्रस्ताव भारत सरकार व राजस्थान सरकार को भेजा गया हैं ओर इसके लिए भी क्षेत्रीय सांसद लुम्बाराम चैधरी लगातार प्रयास कर रहे हैं।









पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां