रामसीन। रेंज जोधपुर के आईजी विकासकुमार, एसपी ज्ञानचंद यादव के निर्देशन में जिले में अपराधिक प्रकरणों में वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत मोटाराम गोदारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जालौर, अन्नराज सिंह राजपुरोहित, आरपीएस वृताधिकारी वृत भीनमाल के सुपरविजन में तेजू सिंह उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना रामसीन के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दुष्कर्म के दर्ज प्रकरण में वांछित अभियुक्त दिनेश कुमार पुत्र जेताराम मेघवाल निवासी धानसा पुलिस थाना रामसीन को दस्तयाब कर बाद अनुसंधान के गिरफ्तार किया गया है।
इस कार्यवाही में थानाधिकारी तेजुसिंह सहित जयन्तिलाल कानि., ओमप्रकाश कानि., थानसिंह कानि, सुश्री गंगा महिला कानि., सुरेन्द्र कानि. का खास सहयोग रहा।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां