रानीवाडा (21 मई): आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पंचायत समिति रानीवाडा में स्थित राजीव गांधी स्मारक पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर उपस्थित गणमान्य जनों ने राजीव गांधी के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

ब्लाक अध्यक्ष वरधाराम माली ने राजीव गांधी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके राजनीतिक विचारों और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश में कंप्यूटर क्रांति, संचार व्यवस्था सुधार और युवाओं को मतदान का अधिकार दिलाने जैसे कई ऐतिहासिक कार्य किए।
इस कार्यक्रम में अंबालाल चितारा, चंदन सिंह सोलंकी, संजू खाँ दहिपुर, आसुराम राणा, तलसाराम, पेलाराम भील, ललित एडवोकेट, बालकाराम देवासी, भैराराम देवासी, पेमाराम भील, आंबाराम देवासी, होतीराम सरपंच कुडा सहित कई लोग उपस्थित रहे। सभी ने उनके विचारों को आत्मसात करते हुए देशहित में उनके योगदान को याद किया।
गौरतलब है कि राजीव गांधी (1944-1991) भारत के सातवें प्रधानमंत्री थे। उन्होंने अपने कार्यकाल (1984-1989) में देश की डिजिटल प्रगति को गति दी और पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत किया। 1991 में एक आत्मघाती हमले में उनकी मृत्यु हो गई थी। उनकी पुण्यतिथि पर देशभर में उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी जाती है।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां