रानीवाडा राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं, परिवेदनाओं के निवारण, सुनवाई एवं त्वरित समाधान के लिए जनसुनवाई व्यवस्था के तहत गुरूवार को ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें उपखंड अधिकारी रमेश देव व तहसीलदार रामलाल एवं विकास अधिकारी हेमलता बिश्नोई ने आमजन की परिवेदनाएँ प्राप्त कर विभागीय अधिकारियों को त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।

रानीवाडा पंचायत समिति के वीसी हाॅल मे आयोजित हुई ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई के दौरान रानीवाड़ा उपखंड अधिकारी रमेश देव ने जनसुनवाई करते हुए आमजन के परिवादों का निस्तारण किया। ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई के दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, विधुत, राजस्व विभाग, पेयजल एवं नगर परिषद इत्यादि से संबंधित परिवाद प्राप्त हुए जिनमें से विभिन्न परिवादों का मौके पर ही निस्तारण कर शेष परिवादों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां