श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक संयम लोढ़ा सहित कई गणमान्यजन उपस्थित
शिवगंज, 27 मई: नेहरू नगर में आज देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं मुख्यमंत्री सलाहकार माननीय संयम लोढ़ा की उपस्थिति में स्व. नेहरू जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
गणमान्य अतिथियों का संबोधन
कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री यशवीर सूरा, संभाग प्रभारी लक्ष्मण सांखला, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष वजिंग राम घांची, नगर अध्यक्ष डॉ. हनवंत सिंह मेड़तिया सहित कई वरिष्ठ नेता और समाजसेवी उपस्थित रहे।
पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने अपने उद्बोधन में पं. नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए उनकी विज्ञान, तकनीकी शिक्षा और औद्योगीकरण में दूरदर्शी सोच को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि IIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों की स्थापना पं. नेहरू की दूरदृष्टि का ही परिणाम है।
यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यशवीर सूरा ने नेहरू जी के बच्चों के प्रति प्रेम को उजागर करते हुए बताया कि उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
संभाग प्रभारी लक्ष्मण सांखला ने पंचवर्षीय योजना के माध्यम से देश की आर्थिक प्रगति को दिशा देने की नेहरू जी की भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष वजिंग राम घांची ने कहा कि पं. नेहरू अपने युग के महान नेता थे, जिनकी विचारधारा आज भी प्रासंगिक बनी हुई है।
विभिन्न संगठनों की उपस्थिति
इस कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश राज मीणा, पूर्व अध्यक्ष सुरेश सिंह राव, पार्षद हबीब शेख, जगवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, मलम सिंह घांची, हितेश माली, सहजाद शाह, प्रवीण जानी सहित कई वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिकों ने नेहरू जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां