Homeगुजरातविश्व आंजणा खेल महाकुंभ 2025 की तैयारियां शुरू, लेह लद्धाख में होंगे...

विश्व आंजणा खेल महाकुंभ 2025 की तैयारियां शुरू, लेह लद्धाख में होंगे खेल, राष्ट्रीय खेल कमेटी पहुंची लेह, इंतजामों को दिया अंतिम रूप

Published on

रानीवाड़ा। अखिल भारतीय आंजणा (चौधरी, पटेल) समाज युवा महासभा के तत्वावधान में विश्व आंजणा खेल महाकुंभ 2025 एवं बिजनेस समिट (व्यापारी सम्मेलन) का भव्य आयोजन 2025 में धरती की छत के नाम से मशहूर लेह कस्बे में 18 हजार फीट की ऊंचाई पर आयोजित होने जा रही है। इस प्रकार की प्रतियोगिता देश में पहली बार किसी समाज की ओर से आयोजित होने जा रही है।

युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोहनलाल आंजणा निंबाहेड़ा ने बताया कि पांच दिवसीय इस अंतर्राष्ट्रीय आयोजन को लेकर अभी से तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। युवा महासभा की टीम राष्ट्रीय महामंत्री सर भैराराम चौधरी, राष्ट्रीय मंत्री लादाराम (ललित) पटेल, जगदीश चौधरी सहित अन्य मेम्बर लेह लद्दाख पहुंचे। प्रस्तावित आयोजन स्थल को लेकर जायजा और विकल्प की तलाश कर तुलनात्मक बेहतरीन जगह को अंतिम रूप दिया गया।

खेल मैदान सहित अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने से पहले टीम सदस्यों ने विश्व खेल महाकुंभ के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर नजर रखते हुए, वहां की भौगोलिक स्थिति, खेल मैदान, ठहरने की व्यवस्थाओं, आने जाने के संसाधनों के लिए पहले जायजा लेकर प्राथमिकताएं तय कर अंतिम निर्णय लिया।

बता देते है कि लद्दाख के लेह जिले में होने जा रहे महाकुंभ को लेकर टीम ने स्थानीय प्रशासन सहित खेल विभाग, लोक कला विभाग, अन्य विभागों के सीनियर अधिकारियों से वार्तालाप को लेकर बैठक का आयोजन किया। इस अनूठे आयोजन में खेलकूद के अलावा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्वजाति बंधुओं सहित व्यापारियों का सम्मेलन, एक दूसरे का परिचय, पिकनिक, सांस्कृतिक संध्या जिसमें राजस्थानी ग़ैर नृत्य, गरबा, कवि सम्मेलन, भजन संध्या आदि भव्य कार्यक्रम आयोजित होंगे।

File Photo

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में विश्व स्तर पर युवाओं और व्यापारियों को सहभागी बनाने का हर स्तर पर प्रयास प्रारंभ हो चुका है। आंजना ने यह भी बताया कि आयोजन को भव्यता प्रदान कर समाज के युवाओं को राष्ट्र सर्वाेपरि का संदेश दिया जाएगा। समाज में रचनात्मक आयोजनों और सकारात्मक कार्यों को करते हुए देश की मजबूती में समाज के युवाओं की भूमिका ज्यादा से ज्यादा बढ़े यह संदेश दिया जाएगा। विश्व स्तरीय इस आयोजन में 8 से 10 हजार युवाओं के शामिल होने तक की व्यवस्था का खाका तैयार किया जा रहा है।

File Photo
पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
पुरेश पटेल
पुरेश पटेलhttp://www.circlenews.in
मैं पुरेश पटेल पिछले 13 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रोनिक मीडिया से जुड़ा हुआ हुं। अभी फर्स्ट इंडिया से जुडा हुआ हुं। रानीवाड़ा तहसील के जाखड़ी गांव का निवासी हुं। मेरा मकसद एक ही है आम आदमी और गरीब की आवाज को सरकार तक पहुंचाई जाय ताकि उनका हक उन्हे मिल सके। मेरा सम्पर्क 8890-161616 है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

शादी की थैली में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा: जालोर का तस्कर गुजरात बॉर्डर पर गिरफ्तार, 1.97 लाख का माल जब्त

महादेव ट्रैवल्स की लग्जरी बस में सरप्राइज चेकिंग के दौरान पांथावाडा पुलिस को मिली...

सैनिक पिता के संस्कारों ने रचा इतिहास: पंसेरी के लाल ललित मेघवाल ने फहराया NEET में परचम, एक ही घर से देश को मिलेंगे...

वीर प्रसूता धरा जालोर का बढ़ता गौरव: स्वर्गीय रणबांकुरे की विरासत को बेटों ने...

11 साल की फरारी का हुआ अंत: बाड़मेर से धरा गया शातिर, वाव-थराद LCB की बड़ी कामयाबी

थल के रास्ते शराब तस्करी का 'धुरंधर' निकला 11 साल तक अंडरग्राउंड, आखिर कब...

उड़ान शिक्षा की, विजन उद्योग का: रबारी समाज के मेधावी छात्र सम्मानित, विधायक मावजी भाई देसाई ने की ‘गोपालक बिजनेस समिट’ की बड़ी घोषणा

समशेरपुरा के एम.एम. देसाई शैक्षणिक संकुल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित नौकरी खोजने वाले नहीं,...

रानीवाड़ा में ‘स्कूटी सिखाओ अभियान’ का समापन: 350 महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का ‘लाइसेंस’

लर्निंग लाइसेंस पाकर खिले बालिकाओं के चेहरे, नवरात्र के उपलक्ष्य में तिलक लगाकर हुआ...

ओबीसी के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए कांग्रेस का बड़ा मंथन: जयपुर में जुटी दिग्गजों की टोली

रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी ने बुलंद की पिछड़े वर्गों की आवाज, कहा— हर वर्ग...