जसवंतपुरा। रैंज आईजी विकासकुमार, जालोर एस पी ज्ञानचंद यादव, ए एस पी आवडदान रत्नु, वृताधिकारी रानीवाडा भवानीसिंह इंदा के निकटतम सुपरविजन में गुमानसिंह भाटी थानाधिकारी जसंवतपुरा के नेतृत्व में गठित टीमों द्वारा अलग अलग कार्यवाही कर अवैध बजरी में लिप्त दो ट्रेक्टर को जब्त किया गया है।
डीएसपी इंदा ने बताया कि महेन्द्रसिंह हैडकानि मय जाब्ता ने कल 8 फरवरी को सरहद कलापुरा में ट्रेक्टर चालक राजाराम पुत्र हिन्दुजी चौधरी उम्र 33 साल निवासी कलापुरा, पुलिस थाना जसवन्तपुरा, जिला जालोर द्वारा ट्रेक्टर महेन्द्रा 275 डीआई रजिस्ट्रेशन नम्बर आरजे 46 आरबी 4445 में अवैध बजरी से भरकर परिवहन करते हुए खनिज बजरी संपदा को बिना रवन्ना के परिवहन एंव खनन करने पर नियमानुसार जब्त कर अभियुक्त राजाराम के विरूद्व प्रकरण दर्ज कर अभियुक्त राजाराम से पुछताछ कर बाद गिरफ्तार किया गया और अनुसंधान जारी है।
इसी तरह, लाडूराम हैडकानि मय जाब्ता ने आज 9 फरवरी को शिवगढ में एक ट्रेक्टर महेन्द्रा डीआई 275 नम्बर आरजे 46 आरसी 3201 बिना नम्बरी ट्रोली में अवैध बजरी से भरा हुआ परिवहन करता हुआ पाया जाने पर पुलिस को देखकर दुर से ही चालक नाराणाराम पुत्र त्रिकमाराम भील निवासी कागमाला पुलिस थाना जसवंतपुरा द्वारा मौके पर ही ट्रेक्टर मय ट्रोली को छोडकर फरार हो गया जिसकी काफी तलाश की गई मगर बबुल की झाडियों का फायदा उठाकर भागने मे सफल रहा। अवैध बजरी से भरे हुए को जब्त कर अभियुक्त नाराणाराम के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान एवं वांछित अभियुक्त की तलाश जारी है।
