जसवंतपुरा। महानिरीक्षक पुलिस विकासकुमार और एसपी जालोर ज्ञानचंद यादव निर्देशानुसार क्षेत्र में अवैध गतिविधियों, बजरी खनन माफियाओं, वांछित अपराधियों के विरूद्ध भौकाल अभियान के तहत जिले में अवैध बजरी खनन माफियाओं के विरूद्ध की बडी कार्यवाही जसवंतपुरा पुलिस ने शुरू की है।
इस कार्यवाही के तहत आवड़दान रतनु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सांचैर एवं भवानीसिंह ईन्दा आरपीएस वृताधिकारी वृत रानीवाड़ा के निकटतम सुपरविजन में गुमान सिंह उपनिरीक्षक थानाधिकारी जसवन्तपुरा द्वारा गठित टीम रघुनाथ राम सहायक उपनिरीक्षक मय जाब्ता द्वारा आज 6 मार्च को सरहद बिलड़ से एक ट्रेक्टर महेन्द्रा 275 डीआई, बिना नम्बरी मय अवैध बजरी से भरी ट्रोली को परिवहन में लिप्त पाये जाने पर जब्त किया गया।
पुलिस को आता देखकर चालक भाग गया। उसकी पहचान नरपत कुमार पुत्र बगदा राम भील निवासी बिलड पुलिस थाना जसवंतपुरा के रूप में हुई है तो अपने टैक्ट्रर मय बजरी से भरी हुई ट्रोली को छोड़कर मौके से भाग गया, जिस पर प्रकरण संख्या 30 दिनांक 06.03.2025 धारा 379 भादस एवं 4,21 एमएमडीआर एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां