बालिकाओं के खिलाफ अपराधों पर पुलिस का शिकंजा, त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता
जालोर, 29 जुलाई (सर्कल न्यूज़)। जालोर पुलिस ने फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे "ऑपरेशन धरकरभर" के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। जसवंतपुरा पुलिस ने POCSO (पॉक्सो) एक्ट के तहत दर्ज एक गंभीर प्रकरण में आरोपी को मात्र चार दिन के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। इस त्वरित कार्रवाई से पुलिस की मुस्तैदी और बालिकाओं के खिलाफ अपराधों पर अंकुश लगाने की प्रतिबद्धता उजागर हुई है।
शीघ्र अनुसंधान से मिली कामयाबी
पुलिस महानिरीक्षक, जोधपुर रेंज के निर्देशानुसार और जिला पुलिस अधीक्षक जालोर, ज्ञानचन्द्र यादव के मार्गदर्शन में यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सांचौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़दान चारण और रानीवाड़ा वृत अधिकारी भवानीसिंह ईन्दा आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में जसवंतपुरा थानाधिकारी गुमानसिंह उनि के नेतृत्व में टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
जसवंतपुरा पुलिस थाना में दर्ज प्रकरण संख्या 91, दिनांक 25.07.2025 (धारा 137(2), 331(3), 65(1) बी.एन.एस. 2023 व 3/4 पोक्सो एक्ट) में त्वरित अनुसंधान करते हुए, पुलिस ने मात्र 04 दिनों में वांछित मुलजिम की तलाश पूरी कर ली।
शिवगढ़ का सूरज कुमार उर्फ सुरेश गिरफ्तार, अब न्यायालय में पेशी
पुलिस टीम ने वांछित मुलजिम सूरज कुमार उर्फ सुरेश पुत्र लालू राम (जाति भील, उम्र 23 साल, पेशा मजदूरी, निवासी शिवगढ़, पुलिस थाना जसवंतपुरा) को दिनांक 29.07.2025 को गिरफ्तार किया। आरोपी से अनुसंधान के बाद उसे माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
सफल ऑपरेशन में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल:
इस सफल कार्रवाई में थानाधिकारी गुमानसिंह भाटी के साथ रामनिवास कानि. 916, महेंद्र कानि. 828, भंवरलाल कानि. 663 और जबरूदीन चालक कानि. 729 पुलिस थाना जसवंतपुरा से शामिल रहे।
जालोर पुलिस नियंत्रण कक्ष ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है, जो अपराधियों के खिलाफ पुलिस के सख्त रुख को दर्शाता है। यह त्वरित कार्रवाई निश्चित रूप से ऐसे अपराधों को अंजाम देने वालों के लिए एक कड़ा संदेश है।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां