अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वालों के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही करने की रूपरेखा तैयार
जालोर। प्रदीप के. गवांडे, जिला कलेक्टर जालोर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय नार्को कोर्डिनेशन की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिला पुलिस की तरफ मोटाराम गोदारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जालोर द्वारा भाग लिया।
उक्त बैठक में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी, बिक्री, परिवहन, भण्डारण एवं ड्रग्स के सेवन, उपयोग पर प्रभावी रोकथाम हेतु संयुक्त कार्यवाही करते हुए नशे की रोकथाम हेतु छात्र-छात्राओं एवं आमजन को जागरूक कर नशे से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले हानिकारक दुष्प्रभावों से अवगत करवाने हेतु निर्देशित किया गया।
इस माह में आगामी समय में आने वाले धार्मिक त्यौहारों को मध्यनजर रखते हुए नशीले पदार्थों के सेवन एवं बिक्री की संभावना होने से रोकथाम हेतु प्रभावी निगरानी रखी जाकर कार्यवाही हेतु सदस्यों को निर्देशित किया गया। अवैध मादक पदार्थों के अपराधियों के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही करने की रूपरेखा तैयार कर आगामी लक्ष्य निर्धारित किये गये।
माह फरवरी में की गई कार्यवाही की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये तथा नशेड़ी प्रवृति के लोगों को नशा मुक्ति केन्द्र में नशा छोड़ने हेतु अधिकाधिक प्रसार-प्रचार किया जाकर नशा मुक्ति हेतु प्रेरित करने हेतु निर्देशित किया गया।



