मॉकड्रिल नहीं, हकीकत: बाइक की चेकिंग में खुली पोल
बनासकांठा आईजी और एसपी के निर्देश पर एसओजी की बड़ी कार्रवाई
Circle News Network
थराद। सीमावर्ती वाव-थराद जिला पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। थराद पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत थराद-डीसा रोड पर वजेगढ़ गांव की सीमा में विशेष चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल सवार को रोका। जब उसकी तलाशी ली गई, तो पुलिस के भी होश उड़ गए। आरोपी की पेंट की जेब से बिना पास-परमिट का भारी मात्रा में अफीम का रस (तरल अफीम) बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से करीब 2,20,340 रुपये की कुल कीमत का माल-मशरूका जब्त किया है, जिसमें 1,45,100 रुपये मूल्य का 260.200 ग्राम शुद्ध अफीम का रस शामिल है।

उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में जाल बिछाया
यह पूरी कार्रवाई बॉर्डर रेंज बनासकांठा (पालनपुर) के पुलिस महानिरीक्षक (IG) श्री परिक्षिता राठौड़ साहेब तथा वाव-थराद जिला पुलिस अधीक्षक (SP) श्री चिंतन तेरिया साहेब के कड़े निर्देशों पर अमल में लाई गई। इन आला अधिकारियों ने क्षेत्र में गैरकानूनी मादक पदार्थों की हेराफेरी और बिक्री को पूरी तरह से नेस्तनाबूद करने का अभियान छेड़ रखा है।
इसी क्रम में एस.ओ.जी. (SOG) वाव-थराद के पुलिस इंस्पेक्टर (PI) श्री आर.के. अमीन के मार्गदर्शन और पुलिस सब-इंस्पेक्टर (PSI) श्री पी.वी. चोकटिया की अगुवाई में टीम वजेगढ़ ग्राम पंचायत के पास वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान थराद की तरफ से आ रही एक मोटरसाइकिल (पंजीयन नंबर: GJ-08-BG-1210) को रोककर जब उसके चालक की तलाशी ली गई, तो इस बड़ी तस्करी का भंडाफोड़ हुआ।
आरोपियों की कुंडली: राजस्थान से भी जुड़े तार
पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए एन.डी.पी.एस. (NDPS) एक्ट के तहत थराद थाने में मामला दर्ज किया है। इस रैकेट में कुल 3 आरोपियों को नामजद किया गया है, जिनमें से एक को मौके पर गिरफ्तार किया गया है और अन्य की तलाश जारी है:
- परबतभाई दानाभाई रबारी (उम्र 26 वर्ष)
धंधा-व्यापार, निवासी- कासवी, तहसील- थराद, जिला- वाव-थराद (गुजरात) — (मौके से गिरफ्तार) - दशरथभाई उर्फ दशू कंवरलाल पाटीदार
निवासी- गादोला, तहसील- जावद, जिला- प्रतापगढ़ (राजस्थान) — (संलिप्त आरोपी) - वणाभाई करशनभाई रबारी
निवासी- तखतपुर (चोरडीयाली), तहसील- वाव, जिला- वाव-थराद (गुजरात) — (संलिप्त आरोपी)
शिकार करने वाली पुलिस टीम
इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली एस.ओ.जी. वाव-थराद की टीम में निम्नलिखित अधिकारी और जवान शामिल रहे:
- श्री आर.के. अमीन (पुलिस इंस्पेक्टर, एस.ओ.जी.)
- श्री पी.वी. चोकटिया (पी.एस.आई.)
- हेड कांस्टेबल (HC): श्रवणसिंह माशरुजी, दजाभाई रामशीभाई।
- पुलिस कांस्टेबल (PC): भरतभाई करशनभाई, हरसिंगभाई वजेसीभाई, नेपालसिंह तनुसिंह, नानजीभाई उकाभाई, गुलामअहमद ओसमानभाई, नरसीभाई शंकरभाई, जीगरकुमार लाभाभाई, भावेशभाई जीवाभाई।



