करड़ा। थानाधिकारी कमलेश उप निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा भरतसिंह हैडकानि, मय पुलिस जाब्ता द्वारा 20 फरवरी को शाम सरहद सेवाड़ा से मुलजिम श्रवण कुमार पुत्र रायमलराम जाति भील, उम्र 25 साल, निवासी सेवाड़ा निवासी करड़ा पुलिस थाना करड़ा जिला जालोर को दस्तयाब कर उसके कब्जे से बिना वैध लाइसेंस व परमिट के अवैध देशी शराब के कुल 36 पव्वे बरामद कर मुलजिम को 20 फरवरी को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के विरूद्ध प्रकरण धारा 19/54 राजस्थान आबकारी अधिनियम पुलिस थाना करड़ा में दर्ज किया गया। इस कार्यवाही में भरतसिंह हैडकानि, सोहनकुमार कानि, पुनमाराम कानि चालक, लादुराम कानि का सहयोग मिला।
पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां