जसवंतपुरा कस्बे में कुछ दिनों से चोरी की वारदातों में इजाफा होता जा रहा है। कल कस्बे में बस स्टैंड के पास बने काम्पलेक्स में रात को दो युवकों ने मोटरसाइकल को चुरा लिया। बाइक चोर शातिर बताए जा रहे है। सीसीटीवी में कैद हुए चेहरों की पहिचान को लेकर जसवंतपुरा पुलिस ने सोशल मीडिया पर सीसीटीवी फुटेज जारी किए है।
बता देते है कि जसवंतपुरा कस्बे में कल बस स्टैंड के पास बने काम्पलेक्स में पंकजकुमार गोल गप्पे की लोरी चलाता है। पंकज उपर ही रहता है। वो हमेसा बाइक नीचे खडी करता है। रोजाना की तरह कल भी उसने बाइक को पार्क किया। रात्रि को दो लडके आते है। एक दूर खडा निगरानी करता है। दूसरा बाइक के हैंडल का ताला तोडने का प्रयास करता है। नाकाम रहने पर मास्टर चाबी से लोक खोल देता है।
बाइक को स्टार्ट कर सडक पर जाकर दूसरे युवक को बाइक के पीछे बैठाकर भाग जाते है। एएसआई रघुनाथराम का मानना है कि अतिशीघ्र चोरों की सिनाख्त कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कस्बे के लोगों ने पुलिस की रात्रि को नियमित गश्त का अभाव होने की बात कही। इसलिए चोरी की घटनाओं में इजाफा हो रहा है।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां