Homeरानीवाड़ालापता ई-मित्र संचालक का 8 दिन बाद भी सुराग नहीं: पुलिस ने...

लापता ई-मित्र संचालक का 8 दिन बाद भी सुराग नहीं: पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी, ड्रग्स नेक्सस की आशंका से परिवार में कोहराम

Published on

मैत्रीवाड़ा/रानीवाड़ा। मैत्रीवाड़ा ग्राम पंचायत में पिछले 10 वर्षों से ई-मित्र केंद्र का संचालन करने वाला एक 28 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। युवक का सुराग नहीं लगने से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों को अंदेशा है कि युवक को इलाके में सक्रिय किसी ड्रग्स नेक्सस से जुड़े लोग अपने साथ ले गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए रानीवाड़ा पुलिस ने आधिकारिक तौर पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पंचायत भवन जाने का कहकर निकला था युवक

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, मैत्रीवाड़ा निवासी करणाराम मेघवाल (50 वर्ष) ने बताया कि उनका 28 वर्षीय अविवाहित पुत्र राजुराम, जो ई-मित्र का कार्य करता है, गत 12 मई 2026 की शाम करीब 4:00 बजे घर से पंचायत भवन जाने का बोलकर निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। स्थानीय स्तर पर की गई खोजबीन में सामने आया कि राजुराम उसी रात अपनी बाईक पर साथी हितेश के साथ रानीवाड़ा गया था। हितेश के कथनानुसार, वह रात को ही मैत्रीवाड़ा लौट आया था, लेकिन राजुराम का कोई पता नहीं चला।

सीसीटीवी में दिखी आखिरी लोकेशन, दोनों मोबाइल बंद

मामले को लेकर जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष वीराराम वाघेला ने बताया कि परिजनों और पुलिस द्वारा इलाके के कई सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए हैं। जांच में सामने आया कि 12 मई की रात को 8 बजकर 29 मिनट पर युवक को स्थानीय पुलिस थाने के ठीक सामने देखा गया था, लेकिन उसके बाद से वह अचानक ओझल हो गया। राजुराम के पास मौजूद दोनों मोबाइल फोन लगातार बंद आ रहे हैं, जिससे उससे संपर्क करने का कोई जरिया नहीं बचा है।

नशा माफिया से जुड़े होने की आशंका, पुलिस ने दर्ज किया मामला

कांग्रेस उपाध्यक्ष वीराराम वाघेला और परिजनों के अनुसार, लापता युवक कुछ नशा करने का आदी था। इसी कमजोरी का फायदा उठाकर इलाके में सक्रिय ड्रग नेक्सस द्वारा उसे अपने साथ ले जाने या किसी बड़ी अनहोनी की आशंका से परिजन गहरे सदमे में हैं।

परिजनों की लिखित रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए रानीवाड़ा थाना पुलिस ने मिसिंग पर्सन रजिस्ट्रेशन संख्या 0018/2026 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उप-निरीक्षक (सउनिपु) मोहनलाल को सौंपी गई है, जो सीसीटीएनएस (CCTNS) में प्रविष्टि के बाद तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर युवक की तलाश में जुटे हैं।

लापता युवक का हुलिया: > पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार लापता राजुराम का बदन पतला, कद करीब 4.5 फीट और रंग गेहुंआ है। गायब होने के समय उसने फूल आस्तीन (पूरी बांह) की हल्के हरे रंग की शर्ट और हल्के भूरे रंग की पैंट पहन रखी थी। पैरों में सैंडल हैं, आंखें छोटी हैं और दाहिने हाथ में तांबे की धातु का कड़ा पहना हुआ है।

पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि उक्त हुलिए या युवक के संबंध में कोई भी पुख्ता जानकारी मिलने पर तुरंत रानीवाड़ा पुलिस थाने को सूचित करें।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

जांचें आपके आईडी पर कितने सिम चालू हैं, एक छोटी सी लापरवाही पहुंचा सकती है जेल!

फर्जी सिम के जरिए साइबर फ्रॉड का बड़ा खेल, जालोर पुलिस ने जारी की...

रोजगार मेला: देश को मिले 51 हजार से ज्यादा नए ‘राष्ट्र निर्माता’

पीएम मोदी बोले— सरकारी सेवा में हमारा मूल मंत्र हो ‘नागरिक देवो भव’, 2047...

सरकारी तिजोरी में ‘बाप-बेटे’ का डाका, कागजों में ठेकेदार… असल में VDO के पिता के खाते में पहुंचे ₹4.76 लाख

नाली निर्माण से लेकर पौधारोपण तक के नाम पर फर्जीवाड़ा; जांच में जुर्म साबित...

वडनगर से काशी तक गूंजा सेवा और समर्पण का नाद: पीएम मोदी के जन्मदिन पर निकली ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा, जालोर में ढोल-नगाड़ों और...

जन्मस्थली से कर्मभूमि तक 25 वर्षों के सेवाकाल का संदेश लेकर निकले युवा, भागलसेफ्टा...

धाकड़ नाम बताया, ढाबे पर शराब पार्टी करते पकड़ा गया 25 हजार का इनामी प्रकाश

राजस्थान ANTF के 'ऑपरेशन नाम्नाविलोम' के जाल में फंसा भीलवाड़ा MD फैक्ट्री कांड का...