Homeभीनमालचोरी की मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Published on

भीनमाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भंडार नाड़ी डीगांव क्षेत्र से पकड़ा गया आरोपी, तकनीकी साक्ष्यों से मिली सफलता


सर्कल न्यूज नेटवर्क

भीनमाल। स्थानीय पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इंदौलिया के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा व वृत्ताधिकारी शंकरलाल मंसूरिया के सुपरविजन में थाना अधिकारी राजेंद्रसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था।

ऐसे चढ़ा आरोपी पुलिस के हत्थे विशेष टीम भीनमाल पुलिस थाना में दर्ज मुकदमा संख्या 144/2026 के तहत चोरी हुई मोटरसाइकिल एवं आरोपी की तलाश कर रही थी। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और लगातार निगरानी के आधार पर आरोपी की पहचान सुनिश्चित की। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी अशोककुमार पुत्र कालाराम भील (निवासी करड़ा, हाल डीगांव) को भंडार नाड़ी डीगांव क्षेत्र से दस्तयाब किया।

पूछताछ में कबूला जुर्म कड़ाई से की गई पूछताछ के दौरान आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपी से अन्य वारदातों और गिरोह के अन्य सदस्यों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।

कार्रवाई में शामिल रही यह टीम इस अहम खुलासे में थाना अधिकारी राजेंद्रसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में एएसआई नरेंद्र विश्नोई, कॉन्स्टेबल दीपाराम, अशोक कुमार और श्रवण कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इन जवानों ने सतर्कता और त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का पर्दाफाश किया।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
परबत सिंह राव
परबत सिंह रावhttps://circlenews.in
परबतसिंह राव भीनमाल के पास कोडिटा के रहवासी है। इन्होंने 3 अगस्त 1997 को दैनिक भास्कर से पत्रकारिता का सफर शुरू किया था। 22 साल लंबा अरसा दैनिक भास्कर के साथ गुजारने के बाद राजस्थाना पत्रिका और अब जागरूक टाईम्स में कार्य कर रहे है। इनके सम्पर्क 9414151901 है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

सूखती बांडी नदी और सिणधरा बांध का ‘फांस’ बना ढांचा: आखिर 120 गांवों के किसानों के सब्र का बांध क्यों टूटा?

खेती-बाड़ी से उजड़ते भीनमाल के ग्रामीण अंचल में अब पानी को लेकर आर-पार की...

जालौर-सिरोही में शिक्षा व्यवस्था पर संकट: शिक्षकों के थोक तबादलों से खाली हुए स्कूल, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

सर्कल न्यूज नेटवर्क जालौर-सिरोही। शिक्षा विभाग द्वारा हाल ही में किए गए शिक्षकों के तबादलों...

22 साल बाद कानून के शिकंजे में आया तीन गुना नोट करने का लालच देने वाला ठग, मोरबी के ढाबे से दबोचा जोगाऊ का...

गांधीनगर/कलोल। सर्कल न्यूज नेटवर्क गांधीनगर लोकल क्राइम ब्रांच (LCB) की टीम को एक बड़ी कामयाबी...

एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई: फिल्मी अंदाज में पीछा कर 109 किलो से अधिक अवैध डोडा-पोस्त बरामद, स्विफ्ट कार जब्त

मेवाड़ से मारवाड़ तक फैला तस्करी का जाल, पुलिस की घेराबंदी देख तस्करों ने...

एलआईसी अभिकर्ताओं की हुंकार: भीनमाल में कल जुटेगा दिग्गजों का मेला, नई कार्यकारिणी के चुनाव पर टिकीं नजरें!

अधिकारों की रक्षा और संगठन की मजबूती को लेकर 'लियाफी' (LIAFI) की महाबैठक कल;...

भीनमाल: हथियार दिखाकर जेवरात दुकान में लूट के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, प्रोडक्शन वारंट पर सांचोर जेल से लाया गया

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क। भीनमाल पुलिस ने कस्बे के करडा रोड स्थित एक जेवरात की...

जेरण की ढाणी में पुलिस की दबिश: रसोईघर की थैलियों में छिपा रखी थी 938 ग्राम अफीम, एक तस्कर दबोचा

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और भीनमाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बागौड़ा थानाधिकारी को सौंपी...