Homeसरनाऊयुवा पीढ़ी को मिलेंगे रोजगार के अवसर - उद्योग एवं वाणिज्य राज्य...

युवा पीढ़ी को मिलेंगे रोजगार के अवसर – उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री के.के. बिश्नोई

Published on

ग्राम करावड़ी में श्रीमती पांचू देवी हरलाल जी सारण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के नवीन भवन का शिलान्यास एवं भूमि पूजन कार्यक्रम हुआ आयोजित

सांचौर 24 अक्टूबर। सांचौर क्षेत्र के ग्राम करावड़ी में भामाशाह द्वारा श्रीमती पांचू देवी हरलाल जी सारण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के नवीन भवन का निर्माण करवाया जाएगा। विद्यालय के नवीन भवन निर्माण को लेकर गुरुवार को भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य, युवा मामले एवं खेल विभाग, कौशल नियोजन, उद्यमिता एवं नीति निर्धारण राज्य मंत्री के.के.बिश्नोई ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से राज्य के शिक्षित एवं स्किल्ड युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक विकसित भारत एवं विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर प्रगतिरत हैं तथा राज्य सरकार के राइजिंग राजस्थान कार्यक्रम के माध्यम से राजस्थान राज्य आर्थिक रूप से सशक्त बनेगा तथा राज्य में नव उद्योगों की स्थापना से प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा।

इस अवसर पर जालौर सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी ने कहा कि बालिका शिक्षा के माध्यम से सामाजिक विकास संभव हैं इसलिए बेटियों को अच्छी शिक्षा अवश्य दें ताकि वे भविष्य में देश का नाम रोशन करें। इस अवसर पर जिला कलेक्टर शक्ति सिंह राठौड़ ने कहा कि नई पीढ़ी की शिक्षा के लिए क्षेत्र के भामाशाहों द्वारा किया जा रहा सहयोग संपूर्ण क्षेत्र के नागरिकों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं तथा जिला प्रशासन क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कार्यक्रम के दौरान भामाशाह एडवोकेट भगवानाराम सारण ने बताया कि ग्राम करावड़ी में राशि साढ़े तीन करोड़़ रुपए की लागत से 25 हजार स्क्वायर फीट के क्षेत्रफल में विद्यालय के नवीन भवन का निर्माण करवाया जाएगा तथा अत्याधुनिक शिक्षण सुविधाएं ग्रामीण बच्चों हेतु उपलब्ध होगी।

इस अवसर पर पूर्व विधायक लादूराम बिश्नोई, पूर्व मंत्री सुखराम बिश्नोई, पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह राव, भामाशाह महिपाल सारण, दीपक गुप्ता, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी कार्मिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

ग्लूकोज ड्रिप की आड़ में बह रही थी ‘अंग्रेजी’: भारतमाला टोल पर 80 लाख का माल जब्त, चालक गिरफ्तार

पंजाब से लाई जा रही शराब के 550 कार्टन बरामद; तिरपाल के नीचे छिपाया...

पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

विधायक रतन देवासी के मार्गदर्शन में NSUI का रानीवाड़ा में बड़ा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के...

सदानंदमयी छटा में सराबोर होगी अर्बुदारण्य की पावन धरा, शंकराचार्य के जयकारों से गूंजेगा रानीवाड़ा

27 जुलाई को जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वतीजी महाराज का भव्य स्वागत, नंदगांव चातुर्मास...

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: NEET व प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और संसद...