Homeजालोरधरने का आज 40वां दिन, धरनार्थियों से खून से लिखा ज्ञापन, एसडीएम...

धरने का आज 40वां दिन, धरनार्थियों से खून से लिखा ज्ञापन, एसडीएम सुनकर खुद आए समझाने, रानीवाड़ा को नवसृजित सांचौर जिले से अलग करने की है मांग

Published on

रानीवाड़ा संघर्ष समिति की ओर से रानीवाड़ा तहसील को नवसृजित सांचौर जिले से अलग करने की मांग को लेकर आज 40वें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। आज धरनार्थियों की ओर से राज्य सरकार पर अनदेखी के चलते अपने खून से पत्र लिखकर मुख्यमंत्री को भेजा। इस बारे में जानकारी मिलने पर एसडीएम भागीरथराम खुद धरनास्थल पहुंचकर ज्ञापन लिया। समझाईस कर धरने को समाप्त करने निवेदन किया।

एसडीएम ने कहा कि आपकी मांगों को लेकर रोजाना ज्ञापन मिल रहा है उसे एसडीएम प्रशासन रोजना राज्य सरकार को जिला कलक्टर के माध्यम से भेज रहा है। आपकी सभी मांगों को लेकर राज्य सरकार को पूरी जानकारी है। ऐसे में अब विरोध ना कर धरने को समाप्त किया जाय। धरनार्थियों ने एक बात ही कही कि जब तक रानीवाड़ा तहसील सांचौर से अलग नही होती तग तक धरना जारी रहेगा। अब क्रमिक अनशन शुरू करने का समय आने वाला है।

ठससे पहले ब्लॉक सीएमओ डॉ. बाबूलाल ने धरनार्थी मुकेश खंडेलवाल ने स्वास्थ्य जांचकर सही पाए जाने पर खून का इस्तेामल करने का कहा। बता देते है कि मुख्यमंत्री के नाम खून से लिखा गया पत्र रजिस्टर्ड डाक से आज जयपुर भेजा गया। थानाधिकारी मोहनलाल गर्ग ने धरनार्थियों को समझाने का प्रयास किया। परन्तु मांगे नही मानने तक धरना जारी रखने की बात कही गई।

किसान नेता सोमाराम चौधरी ने कहा कि रानीवाड़ा संघर्ष समिति का प्रतिनिधि मंडल पूर्व मंत्री अर्जुनसिंह देवड़ा और विधायक नारायणसिंह देवल के नेतृत्व में राजस्व मंत्री रामलाल जाट और मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव कुलदीप रांका से मिल कर आया है। आश्वासन मिलने के बावजूद अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है। ऐसे में रानीवाड़ा क्षेत्र के लोगों की सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।

इस मौके सरपंच प्रदीप सिंह देवल, रमेश पुरोहित डूंगरी, लवजीराम पुरोहित, मसरु देवासी, छैलसिंह तावीदर, गणपत पुरोहित, डायालाल चौधरी, राधादेवी देवासी, भवराराम माली, भंवरलाल गोयल, छगनसिह देवल, रतनदेवी बड़गांव, बालाराम चौधरी, शेरदान चारण, छतराराम पुरोहित, रुडाराम माली, प्रताप माली, हेतल कुमारी, पर्बत सिंह, गणेश देवासी दहीपुर सहित कई जने मौजूद रहे।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

शादी की थैली में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा: जालोर का तस्कर गुजरात बॉर्डर पर गिरफ्तार, 1.97 लाख का माल जब्त

महादेव ट्रैवल्स की लग्जरी बस में सरप्राइज चेकिंग के दौरान पांथावाडा पुलिस को मिली...

पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

विधायक रतन देवासी के मार्गदर्शन में NSUI का रानीवाड़ा में बड़ा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के...

सदानंदमयी छटा में सराबोर होगी अर्बुदारण्य की पावन धरा, शंकराचार्य के जयकारों से गूंजेगा रानीवाड़ा

27 जुलाई को जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वतीजी महाराज का भव्य स्वागत, नंदगांव चातुर्मास...