बाल कल्याण से जुड़े स्टैक होल्डर्स के साथ बैठक लेकर करेंगे समीक्षा
जालोर 5 मार्च। महिला एवं बालकों के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम एवं संरक्षण के क्षेत्र में हो रहे कार्यों की समीक्षा के लिए राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर के न्यायाधिपति एवं किशोर न्याय समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार गर्ग की अध्यक्षता में 8 मार्च, शनिवार को दोपहर 12.30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बाल कल्याण क्षेत्र से जुड़े हुए स्टैक होल्डर्स उपस्थित रहेंगे।
न्यायाधिपति मनोज कुमार गर्ग बाल अधिकारिता व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता से संबंधित विभिन्न गृहों व विद्यालयां का भी निरीक्षण करेंगे।
पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां