'सफेदपोश' मुजरिम पर नकेल: फर्जी परीक्षा पेपर के चार मामलों में वांछित बदमाश दबोचा गया
सर्कल न्यूज़ नेटवर्क, भीनमाल (जालौर)। प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता को भंग करने वाले पेपर लीक और फर्जीवाड़े के संगठित रैकेट पर जालौर पुलिस ने जोरदार 'हमला' किया है। भीनमाल पुलिस ने लम्बे समय से फरार चल रहे और 5000 रुपये के इनामी वांछित मुजरिम को उसके ठिकाने से दबोच लिया है। यह शातिर अपराधी बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ और सज्जनगढ़ थानों में दर्ज चार गंभीर मुकदमों में वांछित था।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जालौर, मोटाराम गोदारा के निर्देशानुसार, फर्जी परीक्षा पेपर प्रकरणों में वांछित इनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कामयाबी मिली है। पुलिस उप अधीक्षक, भीनमाल वृत्त, अन्नराजसिंह के निकटतम सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।
भीनमाल पुलिस ने पुनासा से की दस्तयाबी
पुलिस थानाधिकारी, भीनमाल, रामेश्वर भाटी (निरीक्षक) के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाया। टीम ने इनामी अपराधी आईदानाराम पुत्र सताराम (जाति जाट), निवासी पुनासा, पुलिस थाना भीनमाल को 16 अक्टूबर 2025 को पुनासा से 'दस्तयाब' कर लिया।
आईदानाराम की गिरफ्तारी फर्जी परीक्षा पेपर के रैकेट पर एक बड़ी चोट है, जो कई महीनों से कानून की गिरफ्त से 'पर्दापोश' था। दस्तयाबी के बाद भीनमाल पुलिस ने मुजरिम आईदानाराम को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बांसवाड़ा पुलिस टीम को सुपुर्द कर दिया है।
इन मुकदमों में थी पुलिस को शिद्दत से तलाश
गिरफ्तार अभियुक्त आईदानाराम फर्जीवाड़े, धोखाधड़ी, जालसाजी और आईटी एक्ट के कई संगीन आरोपों में वांछित था। बांसवाड़ा जिले के विभिन्न थानों में दर्ज निम्न मुकदमों में इसकी पुलिस को शिद्दत से तलाश थी:
| मुकदमा संख्या | दिनांक | धाराएं | पुलिस थाना | जिला |
| 187 | 30.06.2024 | 419, 420, 467, 468, 471, 120बी भादस, 66डी आईटी एक्ट, 3, 4, 6 राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 1992 | कुशलगढ | बांसवाड़ा |
| 258 | 24.09.2024 | 419, 420, 467, 468, 471, 120बी भादस, 66डी आईटी एक्ट, 3, 4, 6 राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 1992 | कुशलगढ | बांसवाड़ा |
| 336 | 23.08.2024 | 419, 420, 467, 468, 471, 120बी भादस, 66डी आईटी एक्ट, 3, 4, 6 राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 1992 | कुशलगढ | बांसवाड़ा |
| 137/2024 | - | 419, 420, 467, 468, 471, 120बी भादस, 66डी आईटी एक्ट, 3, 4, 6 राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 1992 | सज्जनगढ | बांसवाड़ा |
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में:
- पुनमचंद (सउनि)
- शैतानाराम (कानि. 643)
- सुरेश कुमार (कानि. 225), पुलिस थाना भीनमाल शामिल रहे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां