जालोर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत भीनमाल पुलिस ने बुधवार दोपहर बड़ी कार्रवाई करते हुए 60.74 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। इस दौरान पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया जबकि मुख्य सप्लायर मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा और वृताधिकारी अन्नराज राजपुरोहित के सुपरविजन में थाना अधिकारी रामेश्वर भाटी मय जाब्ता ने रामसीन रोड स्थित एक कॉम्पलेक्स पर दबिश दी। मुखबिर सूचना पर की गई तलाशी में आरोपी सुरेश कुमार पुत्र अजाराम भील (उम्र 22, निवासी पोषाणा थाना सायला, जिला जालोर) के पास से 10.24 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जबकि कॉम्पलेक्स के कमरे की तलाशी में अतिरिक्त 50.50 ग्राम स्मैक मिली। कुल बरामदगी 60.74 ग्राम रही। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि यह स्मैक कॉम्पलेक्स मालिक सतीश उर्फ शैतानराम पुत्र पुनमाराम विश्नोई, निवासी आतेरा नाडी दांतीवास (हाल भीनमाल) के माध्यम से सप्लाई की जा रही थी। आरोपी शैतानराम फरार हो गया है।
फरार सतीश उर्फ शैतानराम के खिलाफ दर्ज पुराने प्रकरण
- मुकदमा नं. 529/2021 – धारा 8/21, 29 एनडीपीएस एक्ट – निर्णय लंबित
- मुकदमा नं. 200/2022 – धारा 8/21, 29 एनडीपीएस एक्ट – निर्णय लंबित
- मुकदमा नं. 390/2023 – धारा 8/21, 25, 29 एनडीपीएस एक्ट – निर्णय लंबित
- मुकदमा नं. 221/2024 – धारा 8/21, 25, 29 एनडीपीएस एक्ट – निर्णय लंबित
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
थाना अधिकारी रामेश्वर भाटी, स.उ.नि. नरेन्द्र, कानि. 163 राजेन्द्र कुमार, कानि. 894 राजेश कुमार, कानि. 1031 मदनलाल, कानि. 1007 दिनेश कुमार, कानि. 298 दिनेश कुमार, कानि. 997 भरत कुमार, डा. कानि. 181 मोहनलाल।
👉 पुलिस फरार आरोपी सतीश उर्फ शैतानराम की तलाश में दबिशें दे रही है।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां