लोकसभा आम चुनाव 2024 की पूर्व तैयारी हेतु बैठक संपन्न
सांचौर 7 मार्च। जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट शक्ति सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 की पूर्व तैयारी हेतु बैठक संपन्न हुई।
बैठक के दौरान जिला कलेक्टर ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के तहत संबंधित अधिकारियों को जिले के संवेदनशील मतदान केंद्रों, इंटरस्टेट व इंटरडिस्ट्रिक्ट बॉर्डर क्षेत्रों पर सुदृढ़ एवं सशक्त कानून व्यवस्था स्थापित करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर शक्ति सिंह राठौड़ ने जिले के वैध लाइसेंसशुदा शस्त्रधारकों को आगामी 7 दिनों में अपने शस्त्र संबंधित पुलिस थानों में जमा करवाने की बात कही।

इस अवसर पर एसपी हरिशंकर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंद्रशेखर भंडारी, सांचौर उपखंड अधिकारी प्रमोद कुमार, चितलवाना उपखंड अधिकारी हनुमाना राम चौधरी, रानीवाड़ा तहसीलदार रामलाल, बागोड़ा तहसीलदार नीरजा कुमारी उपस्थित रहे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां