Homeगुजरातगुजरात में एक बड़ी योजना स्वीकृत, जैन तीर्थ तारंगा हिल से आबूरोड़...

गुजरात में एक बड़ी योजना स्वीकृत, जैन तीर्थ तारंगा हिल से आबूरोड़ वाया अंबाजी नई रेललाईन स्वीकृत, 2798 करोड़ रूपए की परियोजना पर अमित शाह ने पीएम मोदी का जताया आभार

Published on

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कैबिनेट द्वारा 2798 करोड़ रूपए से तारंगा हिल-अंबाजी-आबू रोड नई रेल परियोजना को स्वीकृति देने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया, मोदीजी भारतीय संस्कृति के प्राचीन तीर्थ स्थलों का पुनरुत्थान करने और श्रद्धालुओं को सुविधाएँ देने के लिए निरंतर कार्यरत हैं, आज गुजरात के लिए एक बड़ा दिन है, मोदीजी ने गुजरात के दो प्रसिद्ध तीर्थ स्थल माँ अम्बाजी मंदिर व श्री अजितनाथ जैन मंदिर को रेल से जोड़ने का निर्णय किया है, 116.65 किमी लंबी इस रेल लाइन से यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोगों को भी सुविधा होगी व क्षेत्र के विकास को और गति मिलेगी।

स्वीकृत रेल लाइन राजस्थान के सिरोही और गुजरात के बनासकांठा,साबरकांठा और महेसाना ज़िलों से होकर गुज़रेगी, इससे दोनों राज्यों के लोगों को लाभ तो होगा ही,साथ ही कृषि उपज और स्थानीय उत्पादों का तीव्र परिवहन संभव होगा और रोज़ग़ार का सृजन भी होगा, इस रेल लाइन से न केवल देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की यहां तक पहुंच आसान होगी बल्कि गुजरात और राजस्थान में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट द्वारा 2798 करोड़ रूपए से तारंगा हिल-अंबाजी-आबू रोड नई रेल परियोजना को स्वीकृति देने पर प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त किया है।

श्री अजितनाथ जैन मंदिर, तारंगा हिल

ट्वीट्स के माध्यम से श्री अमित शाह ने कहा कि “मोदी जी भारतीय संस्कृति के प्राचीन तीर्थ स्थलों का पुनरुत्थान करने और श्रद्धालुओं को सुविधाएँ देने के लिए निरंतर कार्यरत हैं। आज गुजरात के लिए एक बड़ा दिन है। मोदीजी ने गुजरात के दो प्रसिद्ध तीर्थस्थल माँ अम्बाजी मंदिर व श्री अजितनाथ जैन मंदिर को रेल से जोड़ने का निर्णय किया है।”

श्री अंबाजी धाम

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि “116.65 किमी लंबी इस रेल लाइन से यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोगों को भी सुविधा होगी व क्षेत्र के विकास को और गति मिलेगी। केंद्रीय कैबिनेट द्वारा ₹2798 करोड़ से तारंगा हिल-अंबाजी-आबू रोड नई रेल परियोजना को स्वीकृति देने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त करता हूँ।”

तारंगा हिल-अंबाजी-आबू रोड स्वीकृत नई रेल परियोजना के अंतर्गत अहमदाबाद और आबू रोड के बीच वैकल्पिक रेल मार्ग खुलेगा,जिससे क्षेत्र के लोगों को न केवल सुगम रेल यातायात की सुविधा मिलेगी बल्कि इससे सामाजिक और आर्थिक विकास के द्वार भी खुलेंगे। स्वीकृत रेल लाइन राजस्थान के सिरोही और गुजरात के बनासकांठा,साबरकांठा और महेसाना ज़िलों से होकर गुज़रेगी। नए रेलमार्ग से दोनों राज्यों के लोगों को लाभ तो होगा ही,साथ ही कृषि उपज और स्थानीय उत्पादों का तीव्र परिवहन संभव होगा तथा रोज़ग़ार का सृजन भी होगा।

आबूरोड रेल्वे स्टेशन

नई रेल लाइन से क्षेत्र में निवेश बढ़ेगा और आर्थिक प्रगति भी होगी। गुजरात स्थित अंबाजी प्रसिद्ध प्रसिद्ध तीर्थस्थल है और 51 शक्तिपीठों में से एक है। इस रेल लाइन से अम्बाजी मंदिर और तारंगा हिल स्थित प्रसिद्ध अजितनाथ जैन मंदिर तक कनेक्टिविटी बढ़ने से न केवल देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की यहां तक पहुंच आसान होगी बल्कि गुजरात और राजस्थान में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

जांचें आपके आईडी पर कितने सिम चालू हैं, एक छोटी सी लापरवाही पहुंचा सकती है जेल!

फर्जी सिम के जरिए साइबर फ्रॉड का बड़ा खेल, जालोर पुलिस ने जारी की...

रोजगार मेला: देश को मिले 51 हजार से ज्यादा नए ‘राष्ट्र निर्माता’

पीएम मोदी बोले— सरकारी सेवा में हमारा मूल मंत्र हो ‘नागरिक देवो भव’, 2047...

वडनगर से काशी तक गूंजा सेवा और समर्पण का नाद: पीएम मोदी के जन्मदिन पर निकली ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा, जालोर में ढोल-नगाड़ों और...

जन्मस्थली से कर्मभूमि तक 25 वर्षों के सेवाकाल का संदेश लेकर निकले युवा, भागलसेफ्टा...

धाकड़ नाम बताया, ढाबे पर शराब पार्टी करते पकड़ा गया 25 हजार का इनामी प्रकाश

राजस्थान ANTF के 'ऑपरेशन नाम्नाविलोम' के जाल में फंसा भीलवाड़ा MD फैक्ट्री कांड का...

राजस्थान ANTF का बड़ा धमाका: 1400 KM दूर तक थर्राया नशा माफिया, तेलंगाना के 3 वॉन्टेड तस्कर जालोर-पाली से दबोचे

‘तुम मांगो मदद, हम देंगे नशा मुक्ति!’: तेलंगाना पुलिस की 2 साल पुरानी आस...

महर्षि गर्गाचार्य जन्मोत्सव एवं प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित, प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान व भामाशाहों का बहुमान

निर्माणाधीन गर्ग समाज छात्रावास रानीवाड़ा में उमड़ा समाज, मुख्य अतिथि विधायक रतन देवासी ने...

105 वर्ष की उम्र में एजीकंवर परमार का देवलोकगमन: सिलासन में शोक की लहर

सदाचार की प्रतिमूर्ति थीं पूर्व सरपंच उकसिंह परमार की माताजी, नम आंखों से दी...

अनंतनाग की वादियों में एएनटीएफ का ‘ऑपरेशन विषधरासीम’: बाइक राइडर और चरवाहे बनकर पहुंची पुलिस

17 साल से फरार 25 हजार का इनामी चरस तस्कर गिरफ्तार, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव से...