Homeआहोरआहोर विधायक व जिला कलक्टर ने निष्क्रमणीय पशु राजकीय आवासीय विद्यालय हरियाली...

आहोर विधायक व जिला कलक्टर ने निष्क्रमणीय पशु राजकीय आवासीय विद्यालय हरियाली का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का किया अवलोकन

Published on

जालोर 24 नवंबर। आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित एवं जिला कलक्टर प्रदीप के गावंडे ने रविवार को निष्क्रमणीय पशुपालक राजकीय आवासीय विद्यालय हरियाली का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने आवासीय विद्यालय में आवासित बच्चों से मिलकर समस्याओं के बारे में जानकर समाधान करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा आवासीय विद्यालय में 50 लाख बजट से करवाए जा रहे मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया तथा एक माह में मरम्मत कार्य को पूर्ण करने के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।उन्होंने विद्यालय में मरम्मत कार्य के तहत सीवरेज, बाथरूम व छात्रावास रूम मरम्मत कार्य का भी अवलोकन किया।
आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित ने आवासीय विद्यालय सुविधाओं में बढ़ोतरी एवं रिक्त पदों को भरने के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कहते हुए बच्चों को अनुशासन व पढ़ाई की महत्ता बताई।

जिला कलक्टर डॉ प्रदीप के. गावंडे ने बच्चों से वार्ता कर समस्याओं के बारे में जानकारी ली तथा आहोर उपखंड अधिकारी को खेल मैदान का प्रस्ताव भेजने की बात कही। उन्होंने प्रधानाचार्य को साफ सफाई, भोजन व्यवस्था व आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान आहोर उपखंड अधिकारी सांवरमल रैगर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक राजीव कुमार सुथार, सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अनिल कुमार माथुर, सीबीईओ प्रकाश चौधरी, लाखाराम देवासी, लाखाराम, विकास अधिकारी अमृत देवासी, जगतराम, नरपत देवासी, वसनाराम देवासी, सुरेंद्र देवासी व गोपाल सहरसा आदि उपस्थित रहे।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

शादी की थैली में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा: जालोर का तस्कर गुजरात बॉर्डर पर गिरफ्तार, 1.97 लाख का माल जब्त

महादेव ट्रैवल्स की लग्जरी बस में सरप्राइज चेकिंग के दौरान पांथावाडा पुलिस को मिली...

पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

विधायक रतन देवासी के मार्गदर्शन में NSUI का रानीवाड़ा में बड़ा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के...

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: NEET व प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और संसद...

बूथ मजबूत तो पार्टी मजबूत: सुंधा माता की तलहटी में गरजा कांग्रेस का ‘मिशन संगठन’

विधायक देवासी व सह-प्रभारी मकवाना की मौजूदगी में रानीवाड़ा-जसवंतपुरा कांग्रेस की बड़ी बैठक, मंडल...

गलत संगत व तनाव से दूर रहें युवा, जिंदगी अनमोल है’

हैप्पी पब्लिक स्कूल में जागरूकता शिविर: सिविल न्यायाधीश साक्षी शर्मा ने विद्यार्थियों को दिए...