Homeन्यूज़तीन सूत्री बिजली की मांगों को लेकर भाकिसं ने दिया ज्ञापन, मांगे...

तीन सूत्री बिजली की मांगों को लेकर भाकिसं ने दिया ज्ञापन, मांगे नही मानने पर 28 मई से बेमियादी धरना

Published on

सरकार घोषणा पत्र में दिए वचन को निभाए, मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार रामलाल जाट को ज्ञापन सौंपा

रानीवाड़ा। क्षेत्र में किसानों ने अपनी कई समस्याओं को लेकर सेवाडिया के श्री आपेश्वर महादेव मंदिर में बैठक का आयोजन किया। जिसमें बिजली की अघोषित कटौती और जायद के मौसम की फसलों के नष्ट होने सहित कई समस्याओं को लेकर चर्चा कर मांगे मानने के लिए बिजली विभाग को 28 मई का समय दिया गया। बाद में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार रामलाल जाट को ज्ञापन सौंपा।

भाकिसं के प्रांत उपाध्यक्ष सोमाराम चौधरी ने बताया कि किसानों की तीन सूत्री मांगों पर खास कर गौर किया गया। जिसमें सबसे गंभीर समस्या कृषि के लिए निर्बाध 6 घंटे विद्युत आपूर्ति करना है। रानीवाड़ा के आधे हिस्से में प्रचुर मात्रा में भूजल संपदा होने की वजह से बाजरा, मूंगफली की पैदावार खेतों में खडी है। ऐसे में बिजली की कमी से फसल जलने लगी है।

ग्रामीण क्षेत्र में राज्य सरकार ने अपने घोषण पत्र में लगातार 18 घंटे घरेलु विद्युत आपूर्ति देने का वायदा किया था बावजूद इसके इन दिनों सिर्फ 6 घंटे ही घरेलु बिजली दी जा रही है। गर्मी के चलते ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड रही है। इसी तरह, जल हुए ट्रांसफार्मर को सरकार ने 24 घंटे में बदलने का वायदा किया था, उन्हे 10 दिनों में भी बदला नही जाता है। जिससे आमजन में सरकार के प्रति नाराजगी देखी जा रही है।

भाकिसं के संभाग सदस्य हरीसिंह देवल ने बताया कि तीनों मुख्य मांगों को 28 मई तक निस्तारण नही किया गया तो उसी दिन से धरना विरोध शुरू कर दिया जाएगा। उन्होने तारबंदी योजना में वृक्षों को नही हटाने की शर्त डालनी चाहिण् तकि पर्यावरण को नुकसान नही हो सके। मनरेगा योजना में अत्यधिक वृक्षारोपण की ओर ध्यान देना चाहिए ताकि प्रकृति का संतुलन हो सके।

इस मौके पर सैणीदान केर सामाजिक प्रमुख, राणसिंह मेडा सहकारिता प्रमुख, उकसिंह डूंगरी तहसील अध्यक्ष रानीवाड़ा, प्रताप सिंह देवड़ा उपाध्यक्ष, अर्जुनसिंह डूंगरी सह मंत्री, चोथाराम उपाध्यक्ष, कृष्णकुमार युवा प्रमुख, रतनपुर, मफाराम हीरपुरा, दरगाराम मेडा, अमरसिंह, लाखाराम, हंसाराम, प्रेमाराम धानोल तहसील मंत्री, करमीराम सहित कई किसान मौजूद रहे।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

विधायक रतन देवासी के मार्गदर्शन में NSUI का रानीवाड़ा में बड़ा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के...

सदानंदमयी छटा में सराबोर होगी अर्बुदारण्य की पावन धरा, शंकराचार्य के जयकारों से गूंजेगा रानीवाड़ा

27 जुलाई को जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वतीजी महाराज का भव्य स्वागत, नंदगांव चातुर्मास...

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: NEET व प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और संसद...

बूथ मजबूत तो पार्टी मजबूत: सुंधा माता की तलहटी में गरजा कांग्रेस का ‘मिशन संगठन’

विधायक देवासी व सह-प्रभारी मकवाना की मौजूदगी में रानीवाड़ा-जसवंतपुरा कांग्रेस की बड़ी बैठक, मंडल...