सांचौर। जिला पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान में चितलवाना थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 10,000 रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है।
सांचौर एएसपी के निर्देशन में हुई कार्रवाई
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आवड़दान रतनू के निर्देशन और सांचौर वृत्ताधिकारी श्री जयराम मुण्डेल के निकट सुपरविजन में चितलवाना थानाधिकारी भंवरलाल के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को मीठीबेरी से दस्तयाब किया।
साल 2025 से था फरार
पकड़ा गया आरोपी अशोक कुमार उर्फ अचिया उर्फ प्रवीण (25), पुत्र जाला राम उर्फ पप्पाराम विश्नोई, निवासी मीरपुरा (करड़ा, जालौर) सांचौर थाने में दर्ज प्रकरण संख्या 322 (दिनांक 01-07-2025) में वांछित था। उस पर डोडा पोस्त सप्लाई करने का आरोप है और पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
इस टीम को मिली सफलता
आरोपी को पकड़ने वाली विशेष टीम में निम्नलिखित सदस्य शामिल रहे:
- श्री भंवरलाल (निरीक्षक, थानाधिकारी चितलवाना)
- श्री ओमाराम (कांस्टेबल 934)
- श्री ओमप्रकाश (कांस्टेबल 41)
- श्री मघाराम (कांस्टेबल 780)
- श्रीमती रेखा (महिला कांस्टेबल 370)
पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को लेकर गहन पूछताछ कर रही है।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां