जोधपुर रेंज में महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार द्वारा संचालित ऑपरेशन मदमर्दन के तहत बिशनगढ़ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ एमडी सप्लाई करने वालों पर शिकंजा कस दिया। इस अभियान में पुलिस ने 12.35 ग्राम एमडी जब्त कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
अभियान की कार्रवाई जालोर जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम और वृत्ताधिकारी गौतम जैन के सुपरविजन में थानाधिकारी निम्बसिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
दिनांक 10 मई 2025 को पुलिस टीम ने नरसाणा से भंवरानी जाने वाली सड़क पर सरहद ओडवाडा में नाकाबंदी शुरू की। इसी दौरान एक टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल (RJ 19 DW 3279) पर सवार दो लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। उनकी संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने उन्हें घेरकर रोका और पूछताछ की।
गिरफ्तार आरोपी
- केवलराम उर्फ कैलाश पुत्र नेमाराम (जाति माली, उम्र 26 वर्ष, निवासी सतलाना, थाना लूणी, जिला जोधपुर)
- श्यामदास पुत्र द्वारकादास (जाति संत, उम्र 23 वर्ष, निवासी सतलाना, थाना लूणी, जिला जोधपुर)
तलाशी के दौरान अभियुक्तों के पास से 12.35 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी बरामद किया गया। इसके अलावा परिवहन में प्रयुक्त टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया।
कानूनी कार्रवाई अभियुक्तों को धारा 8/22, 25 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर मामला प्रकरण संख्या 53 दिनांक 10.05.2025 दर्ज किया गया। आगे की अनुसंधान वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में उप निरीक्षक पन्नालाल को सौंपा गया। पुलिस आरोपियों से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त को लेकर गहन पूछताछ कर रही है।
पुलिस टीम की विशेष भूमिका
- कार्यवाही टीम: थानाधिकारी निम्बसिंह, सहायक राकेश एचरा, कांस्टेबल जोगेशकुमार (पुलिस थाना बिशनगढ़)।
- विशेष योगदान: कांस्टेबल रणवीरसिंह और वीरमाराम (पुलिस थाना बिशनगढ़)।
पुलिस की सख्ती जारी, अपराधियों के बचने का कोई रास्ता नहीं!







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां