Homeन्यूज़रानीवाड़ा में शुरू हो रहा स्वच्छता अभियान, अवैध कब्जे हटेंगे, नगरपालिका प्रशासन...

रानीवाड़ा में शुरू हो रहा स्वच्छता अभियान, अवैध कब्जे हटेंगे, नगरपालिका प्रशासन ने तीन दिन का दिया नोटिस

Published on

लोकसभा चुनावों के सम्पन्न होने के बाद नगरपालिका सहित अन्य प्रशासनिक कार्य शुरू होने लगे है। रानीवाडा की नगरपालिका ने शहर में अवैध कब्जे हटाने को लेकर सार्वजनिक नोटिस जारी किया है। सभी अवैध कब्जेधारकों को तीन दिन में अपना सामान समेटने की चेतावनी दी है। हालांकि, आचार संहिता होने के कारण नए कार्यो पर पाबंदी है पर नियमित कार्यवाही को लेकर नगरपालिका प्रशासन मुस्तैद है।

रानीवाडा नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी तेजराज भंडारी ने बताया कि नवगठित नगरपालिका में इन दिनों अवैध कब्जों की शिकायत और शहर के सौंदर्यकरण को लेकर सडकों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने का अभियान शुरू किया जा रहा है। इसको लेकर आमजन के सूचनार्थ सार्वजनिक नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर नगरपालिका क्षेत्र में मुख्य बाजार, महाराणा प्रताप सर्कल से रघुनाथ कॉलेज तक, बडगांव तिराहा से सांचौर रोड़ रेल्वे फाटक चौराहे के दोनों तरफ की दुकानों के बाहर रखे सामान, पक्के अस्थाई टीन शेड़, केबिन एवं केबिनों के बाहर रखे सामान खुद के स्तर से तीन दिवस के भीतर-भीतर हटा दिया जावें, अन्यथा राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 की धारा 245 के अन्तर्गत, अतिक्रमण मानते हुए सामान को जब्त करने की कार्यवाही की जावेगी। जिसके जान-माल की समस्त जिम्मेदारी अतिक्रमी की खुद की व्यक्तिगत रहेगी।

बता देते है कि इन दिनों शहर के कई चौराहों सहित सदर बाजार, पुलिस थाने के पास, सांचौर सडक मार्ग, सरकारी अस्पताल के पास अतिक्रमियों ने अवैध कब्जे कर सडक मार्ग को संकडा कर दिया है। दूकानदारों ने अपना सामान दूकान के सामने सड़क या फुट ट्रेक पर रख दिया है। जिससे पैदल चलने वाले आम जन को परेशान होना पड रहा है।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

विधायक रतन देवासी के मार्गदर्शन में NSUI का रानीवाड़ा में बड़ा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के...

सदानंदमयी छटा में सराबोर होगी अर्बुदारण्य की पावन धरा, शंकराचार्य के जयकारों से गूंजेगा रानीवाड़ा

27 जुलाई को जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वतीजी महाराज का भव्य स्वागत, नंदगांव चातुर्मास...

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: NEET व प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और संसद...

बूथ मजबूत तो पार्टी मजबूत: सुंधा माता की तलहटी में गरजा कांग्रेस का ‘मिशन संगठन’

विधायक देवासी व सह-प्रभारी मकवाना की मौजूदगी में रानीवाड़ा-जसवंतपुरा कांग्रेस की बड़ी बैठक, मंडल...