पुलिस का प्रहार: जिले में चल रहे विशेष अभियान के तहत भीनमाल पुलिस की कार्रवाई, नाकाबंदी के दौरान हत्थे चढ़े तस्कर
भीनमाल @ सर्कल न्यूज नेटवर्क जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष धरपकड़ अभियान के तहत भीनमाल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पुनासा क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक महिला और एक युवक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 किलो 508 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है।
शुक्रवार शाम की कार्रवाई थाना प्रभारी गनी मोहम्मद ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा और वृताधिकारी शंकरलाल मसूरिया के सुपरविजन में मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है। शुक्रवार शाम को पुलिस टीम पुनासा क्षेत्र में 'ए' श्रेणी की नाकाबंदी और गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक और महिला को रुकवाकर तलाशी ली गई।

पॉलीथिन में छिपा रखा था नशा तलाशी के दौरान आरोपियों के पास मौजूद पॉलीथिन से 1.508 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान अशोककुमार (24) पुत्र बाबुलाल और चौथीदेवी (50) पत्नी धर्माराम निवासी गोदारो की ढाणी, पुलिस थाना सांचौर के रूप में बताई।

जांच बागोड़ा थाना प्रभारी को पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल (TN 12 AF 6747) को भी जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 व 25 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले की अग्रिम जांच और तस्करी नेटवर्क का पता लगाने का जिम्मा बागोड़ा थाना प्रभारी बलदेवाराम को सौंपा गया है।
यह टीम रही शामिल इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गनी मोहम्मद के साथ सहायक उप निरीक्षक पूनमचंद, कांस्टेबल डालूराम, शैतानाराम, राजेंद्रकुमार, महिला कांस्टेबल सोहनी और चालक रमेशकुमार शामिल थे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां