रानीवाड़ा निकटवर्ती जालेरा खुर्द स्थित श्री वाराही माताजी मंदिर प्रांगण में कल सोमवार शाम को विशाल भजन संध्या एवं मंगलवार को महाप्रसादी का आयोजन किया जायेगा। हरकन आल ने बताया कि कल शाम को एक शाम श्री वाराही माताजी के नाम विशाल भजन संध्या में सुप्रसिद्ध गायिका सरिता खारवाल एण्ड पार्टी एवं भजन सम्राट रानू देवासी एण्ड पार्टी सिरोही द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जायेगी। मंदिर परिसर को दुधिया एवं रंगबिरंगी रोशनी से सजाया गया है। वहीं भजन संध्या को लेकर विशाल मंच एवं पांडाल बनाया गया है। कार्यक्रम की सम्पूर्ण तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है।
