Homeसांचौरग्लूकोज ड्रिप की आड़ में बह रही थी 'अंग्रेजी': भारतमाला टोल पर...

ग्लूकोज ड्रिप की आड़ में बह रही थी ‘अंग्रेजी’: भारतमाला टोल पर 80 लाख का माल जब्त, चालक गिरफ्तार

Published on

पंजाब से लाई जा रही शराब के 550 कार्टन बरामद; तिरपाल के नीचे छिपाया था जखीरा

Circle News Network

सांचौर/जालौर।

सांचौर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतमाला मार्ग पर ग्लूकोज ड्रिप की आड़ में ले जाई जा रही पंजाब निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब से भरा एक अशोक लेलैंड ट्रक जब्त किया है। जब्त की गई शराब और ट्रक की कुल अनुमानित कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया है

मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी

जिला पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इन्दोलिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवडदान रतनू व वृताधिकारी जयराम मुण्डेल के सुपरविजन और थानाधिकारी नेमाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। 22 जुलाई की रात उप निरीक्षक नींबसिह मय जाब्ता को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि भारतमाला मार्ग से काले तिरपाल से ढका एक सफेद रंग का अशोक लेलैंड ट्रक सांचौर की ओर आ रहा है, जिसमें अवैध शराब भरी है

सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने सरहद प्रतापपुरा स्थित भारतमाला टोल के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध ट्रक को रुकवाया

नेमाराम / निरीक्षक , पुलिस थाना सांचौर

ग्लूकोज ड्रिप के नीचे छिपा रखी थी शराब

पुलिस पूछताछ में ट्रक चालक ने अपना नाम धनाराम पुत्र ठाकराराम जाट (निवासी बामरला, थाना सेड़वा, जिला बाड़मेर) बताया। शुरुआत में चालक ने ट्रक में केवल मेडिकल की ग्लूकोज ड्रिप के कार्टन भरे होने का दावा किया

शंका होने पर जब नियमानुसार तिरपाल हटाकर तलाशी ली गई, तो ऊपर रखे ग्लूकोज ड्रिप के 550 कार्टनों के नीचे पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब का भारी जखीरा छिपा हुआ मिला

बरामद शराब का ब्योरा

तलाशी के दौरान कुल 550 कार्टन अवैध शराब बरामद की गई:

  • रॉयल स्टैग सुपीरियर व्हिस्की: 440 कार्टन
  • मैकडॉवेल्स नंबर-1 व्हिस्की: 80 कार्टन
  • रॉयल चैलेंज फाइन रिजर्व व्हिस्की: 30 कार्टन

मामला दर्ज, अनुसंधान जारी

पुलिस ने शराब और ट्रक को जब्त कर चालक धनाराम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम, 1950 की धारा 19/14, 14/57, और 57ए के तहत प्रकरण संख्या 242/23.07.2026 दर्ज कर आगे का अनुसंधान शुरू कर दिया गया है

इस पूरी कार्रवाई में हेड कांस्टेबल मांगाराम और कांस्टेबल जयन्तीलाल की विशेष भूमिका रही। टीम में सउनि अर्जुनराम, सुरेन्द्रसिंह, हेड कांस्टेबल जब्बरसिंह सहित अन्य जवान शामिल थे

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

दूसरी खबर ये भी

नशा तस्करों पर शिकंजा: 100 ग्राम एमडी के साथ चार दबोचे, दो मोटरसाइकिलें जब्त

अभियान धरपकड़' के तहत पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज ' नशा...

सांचौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 हजार का इनामी ड्रग्स तस्कर राकेश कुमार गिरफ्तार, चार गंभीर मामलों में था वांछित

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़दान रतनू और वृत्ताधिकारी जयराम मुंडेल के सुपरविजन में थानाधिकारी नेमाराम...

किसान क्रांति: बावरला में हुंकार, रिलायंस बीमा कंपनी राजस्थान से बाहर

फसल बीमा से लेकर कर्ज माफी तक गूंजी किसानों की आवाज, बावरला में नई...

4 साल से प्यासा है लादूराम का टांका: सांचौर की धानता पंचायत में मनरेगा की खुली पोल, बिना आगोर के पानी आए तो कैसे...

राजस्थान संपर्क पोर्टल पर तीन बार शिकायत के बाद जागी प्रशासन की नींद, JEN...

सूखती बांडी नदी और सिणधरा बांध का ‘फांस’ बना ढांचा: आखिर 120 गांवों के किसानों के सब्र का बांध क्यों टूटा?

खेती-बाड़ी से उजड़ते भीनमाल के ग्रामीण अंचल में अब पानी को लेकर आर-पार की...

जालौर-सिरोही में शिक्षा व्यवस्था पर संकट: शिक्षकों के थोक तबादलों से खाली हुए स्कूल, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

सर्कल न्यूज नेटवर्क जालौर-सिरोही। शिक्षा विभाग द्वारा हाल ही में किए गए शिक्षकों के तबादलों...

सांचौर में ‘जातिगत तबादलों’ पर उबाल: पूर्व मंत्री सुखराम बिश्नोई ने भजनलाल सरकार को घेरा, दी कड़ी चेतावनी

प्रशासनिक निष्पक्षता पर बड़ा सवाल: बोले- 'यह सरकार की संकीर्ण और भेदभावपूर्ण सोच का...

सांचौर: नैनोल-पांचला क्रास बांध टूटा, नहीं हुई मरम्मत, अवैध नाकाबंदी से बढ़ी ग्रामीणों की मुसीबतें

प्रशासन की लापरवाही से हर साल झेलना पड़ता है बाढ़ का दंश, अब ग्रामीणों...