Homeन्यूज़रानीवाड़ा में एनएसएस कैम्प में गर्ल्स और बॉयज ने बांधे साफे, रक्तदान...

रानीवाड़ा में एनएसएस कैम्प में गर्ल्स और बॉयज ने बांधे साफे, रक्तदान को लेकर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन, 7 दिन तक चलेगा कैम्प

Published on

रानीवाड़ा। श्री रघुनाथ विश्नोई मेमोरियल कॅालेज मे चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के साप्ताहिक विशेष शिविर के तीसरे दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम अधिकारी ममता पंचाल ने बताया कि तीसरे दिन सर्वप्रथम स्वयंसेवकों को श्रमदान का महत्व बताया गया और राष्ट्र हित में श्रमदान एवं सामुदायिक सेवा में अग्रणीय भूमिका निभाने के लिए स्वयंसेवकों को प्रोत्साहित किया।

Photo- Marwar Patrika

‘‘रक्तदान महादान‘‘ शीर्षक पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें छात्रवर्ग में युवराज चारण प्रथम, चेतन कुमार द्वितीय एवं शंकराराम व दिनेश कुमार संयुक्तरूप से तृतीय स्थान पर रहें। छात्रावर्ग में बादामी प्रथम, संगीता द्वितीय एवं खुश्बु व वर्षा राठौड संयुक्तरूप से तृतीय स्थान पर रहें। द्वितीय पगडी एवं साफा प्रतियोगिता का आयोजन निदेशक रोहित बिश्नोई के संयोजन में हुआ। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के तौर पर नवलसिंह देवड़ा उपस्थित रहें। साफा प्रतियोगिता में छात्रवर्ग में रफीक खान प्रथम, शंकराराम द्वितीय एवं सुरेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। छात्रावर्ग में नयना कुमारी प्रथम, भागवन्ती कंवर द्वितीय एवं कंचन कुमारी तृतीय स्थान पर रही।

Photo- Marwar Patrika

इसके बाद वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्र एवं छात्राओं ने बढचढ कर हिस्सा लिया। वेशभूषा प्रतियोगिता में छात्रवर्ग में शंकराराम प्रथम, भावेश कुमार द्वितीय एवं अल्पेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। छात्रावर्ग में भागवन्ती कंवर प्रथम, मोनिका सोनल द्वितीय एवं आरती कुमारी तृतीय स्थान पर रहे।

कार्यक्रम में मंच संचालन आचार्य सतीश कुमार ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ एस.के. उबा, उपप्राचार्य डॉ. मंछाराम, विज्ञान संकाय प्रभारी डॉ. गणपतराम, बीएड प्रभारी डॉ. विश्राम मीणा, सहायक आचार्य मुश्ताक खान सोर्या, विक्रम कुमार, महेन्द्र गिरी, कौशल्या उब्बा, भंवरलाल गर्ग, रामसहाय मीणा, अशोक महान, प्रकाश कुमार, नेनाराम, हितेश कुमार सहित समस्त स्वंयसेवक उपस्थित रहे।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

विधायक रतन देवासी के मार्गदर्शन में NSUI का रानीवाड़ा में बड़ा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के...

सदानंदमयी छटा में सराबोर होगी अर्बुदारण्य की पावन धरा, शंकराचार्य के जयकारों से गूंजेगा रानीवाड़ा

27 जुलाई को जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वतीजी महाराज का भव्य स्वागत, नंदगांव चातुर्मास...

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: NEET व प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और संसद...

बूथ मजबूत तो पार्टी मजबूत: सुंधा माता की तलहटी में गरजा कांग्रेस का ‘मिशन संगठन’

विधायक देवासी व सह-प्रभारी मकवाना की मौजूदगी में रानीवाड़ा-जसवंतपुरा कांग्रेस की बड़ी बैठक, मंडल...