सांचौर: समाजसेवा के क्षेत्र में एक और प्रेरणादायक पहल करते हुए भंसाली पॉलीमर्स इंजीनियरिंग लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं समाजसेवी श्रीमान बाबूलाल जी भंसाली ने नेहड क्षेत्र में गौमाता के कल्याण के लिए मानव पुरुषार्थ सेवा समिति, सांचौर को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की। इस सहयोग से गौमाता के लिए अमृतजल एवं हरा चारा प्रसाद की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
इस पुनीत कार्य की प्रतीकात्मक शुरुआत चारे से भरे वाहनों को रवाना कर की गई, जिसमें सांचौर विधायक जीवा राम चौधरी और सांचौर प्रधान हरचंद पुरोहित ने विशेष रूप से भाग लिया। यह प्रयास गौसेवा की भावना को सशक्त करने के साथ-साथ समाज में दान और सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य करेगा।
३१ ट्रोला हरा चारा गौमाता के पोषण और देखभाल के लिए भेजा गया, जो इस पहल की विशालता को दर्शाता है। समाज में गौसेवा की भावना को बढ़ावा देने वाले इस कार्य से न केवल स्थानीय लोग बल्कि संपूर्ण क्षेत्र प्रेरित होगा।
इस अद्वितीय सहयोग के लिए भंसाली पॉलीमर्स और श्रीमान बाबूलाल जी भंसाली को हार्दिक आभार एवं धन्यवाद! उनका यह योगदान न केवल गौमाता के कल्याण में सहायक होगा, बल्कि समाज में सेवा और समर्पण की भावना को भी सुदृढ़ करेगा।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां