Homeगुजरातखाकी शर्मसार: गुजरात हाईवे पर राजस्थान पुलिस बनकर लूटने वाली शातिर गैंग...

खाकी शर्मसार: गुजरात हाईवे पर राजस्थान पुलिस बनकर लूटने वाली शातिर गैंग का पर्दाफाश

Published on

बनासकांठा एलसीबी का बडा एक्शन; बाडमेर का देवाराम मेघवाल गिरफ्तार, मुख्य सूत्रधार धनसिंह राजपूत समेत छह आरोपी फरार, इनोवा कार और आईफोन बरामद

बनासकांठा। पालनपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर फर्जी पुलिस बनकर सनसनीखेज लूट करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का बनासकांठा पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। खाकी वर्दी का रौब दिखाकर राहगीरों को निशाना बनाने वाली इस गैंग के एक शातिर सदस्य को पुलिस ने दबोच लिया है, जबकि मुख्य मास्टरमाइंड समेत छह आरोपी अब भी पुलिस की पकड से बाहर हैं।


फर्जी पुलिस बनकर रोका रास्ता, फिर की लूटपाट
मामला ग्यारह जून का है, जब छापी पुलिस स्टेशन इलाके में भरकावाडा गांव के पास भारत पेट्रोलियम पंप के सामने बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पीडित की गाडी को जबरन रुकवाकर आरोपियों ने खुद को राजस्थान पुलिस का अधिकारी बताया। इसके बाद गाडी सवारों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई और डरा-धमकाकर पचास हजार रुपये नगद और एक लाख तीस हजार रुपये की कीमत का आईफोन सत्रह प्रो मैक्स मोबाइल लूटकर फरार हो गए।
डेढ सौ सीसीटीवी और टेक्निकल सर्वेलेंस से खुला राज
वारदात की गंभीरता को देखते हुए गुजरात पुलिस ने नो टॉलरेंस नीति के तहत अलग-अलग टीमों का गठन किया। एलसीबी और पीएसआई आरबी जाडेजा की टीम ने हाईवे पर छापी से लेकर पालनपुर तक करीब एक सौ पचास से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। टेक्निकल सर्वेलेंस और ह्यूमन सोर्स से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने शेरपुरा गांव के पाटिया (कट्स) के पास घेराबंदी की।


बाडमेर का आरोपी गिरफ्तार, ग्यारह लाख का माल जब्त
पुलिस ने मौके से एक आरोपी देवाराम नाथूराम सागराराम मेघवाल (निवासी आगोर, जिला बाडमेर, राजस्थान) को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई इनोवा कार और लूटा गया आईफोन मोबाइल बरामद कर लिया है। जब्त किए गए कुल माल की कीमत ग्यारह लाख तेतीस हजार रुपये आंकी गई है। छापी पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 310(2) और 204 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
मुख्य सूत्रधार धनसिंह राजपूत समेत छह फरार
गिरफ्तार आरोपी देवाराम से की गई कडी पूछताछ में बडा खुलासा हुआ है। इस पूरी वारदात का मुख्य मास्टरमाइंड धनसिंह राजपूत (निवासी गंगासरा, चौहटन, राजस्थान) है। वारदात में उसके साथ तखतसिंह राजपूत, जगमालसिंह, स्वरूपसिंह, फतेहसिंह और वीरसिंह राजपूत भी शामिल थे। फिलहाल ये सभी छह आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस राजस्थान और गुजरात के संभावित ठिकानों पर ताबडतोड दबिश दे रही है।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

शादी की थैली में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा: जालोर का तस्कर गुजरात बॉर्डर पर गिरफ्तार, 1.97 लाख का माल जब्त

महादेव ट्रैवल्स की लग्जरी बस में सरप्राइज चेकिंग के दौरान पांथावाडा पुलिस को मिली...

सैनिक पिता के संस्कारों ने रचा इतिहास: पंसेरी के लाल ललित मेघवाल ने फहराया NEET में परचम, एक ही घर से देश को मिलेंगे...

वीर प्रसूता धरा जालोर का बढ़ता गौरव: स्वर्गीय रणबांकुरे की विरासत को बेटों ने...

11 साल की फरारी का हुआ अंत: बाड़मेर से धरा गया शातिर, वाव-थराद LCB की बड़ी कामयाबी

थल के रास्ते शराब तस्करी का 'धुरंधर' निकला 11 साल तक अंडरग्राउंड, आखिर कब...

उड़ान शिक्षा की, विजन उद्योग का: रबारी समाज के मेधावी छात्र सम्मानित, विधायक मावजी भाई देसाई ने की ‘गोपालक बिजनेस समिट’ की बड़ी घोषणा

समशेरपुरा के एम.एम. देसाई शैक्षणिक संकुल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित नौकरी खोजने वाले नहीं,...

पाटन में 45.73 लाख की विदेशी शराब जब्त: भूसे की बोरियों की आड़ में छिपाई थी खेप, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

पाटन। आगामी रथयात्रा के मद्देनजर पाटन एलसीबी (लोकल क्राइम ब्रांच) पुलिस ने बड़ी कार्रवाई...

सुदासणा स्टेट में राजसी परंपरा का पुनरुद्धार: महाराणा वीरेन्द्रसिंह परमार का राज्याभिषेक और पाग दस्तूर संपन्न

सुदासणा (सतलासणा): गुजरात के ऐतिहासिक सुदासणा स्टेट के दरबारगढ़ में गुरुवार, 16 जुलाई 2026...

ऑपरेशन टपूकड़ा 5.0: बीए पास बेरोजगार कैसे बना 20 हजारी इनामी तस्कर, बालाजी के प्रसाद के बाद फर्जी नंबर प्लेट लगवाते धरा गया हनुमानराम

जालौर। पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने...

नौनिहालों के भविष्य पर संकट: शिव क्षेत्र के स्कूलों में गुरुजी के 818 पद खाली, कैसे सुधरेगी शिक्षा की तस्वीर?

विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने संयुक्त निदेशक को लिखा पत्र, काउंसलिंग प्रक्रिया में शाला...

कपुराई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बंद बॉडी के टेम्पो से लाखों की अंग्रेजी शराब ज़ब्त, जालोर के सुराणा का आरोपी गिरफ़्तार

वडोदरा। गुजरात के वडोदरा में कपुराई पुलिस थाना टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर...