रानीवाड़ा उपखंड अधिकारी पद पर कार्यरत भागीरथराम चौधरी का रानीवाड़ा से तबादला होने पर आज सोमवार को रानीवाड़ा उपखंड कार्यालय में विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने माला व साफा पहनाकर विदाई दी।
साथ ही उपखण्ड अधिकारी भागीरथराम चौधरी द्वारा रानीवाड़ा में किए कार्यो की सराहना करते हुए उनके द्वारा स्टाफ को दिए के निर्देशों के बारे में बताया इस दौरान कार्यक्रम में रानीवाड़ा के नवनियुक्त उपखंड अधिकारी रमेश देव भी उपस्थित रहे उन्होंने भी विदाई समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की है।

कार्यक्रम में तहसीलदार रामलाल जाट, विकास अधिकारी हेमलता बिश्नोई, CBEO गजेंद्र देवासी सहित सभी अधिकारीयो ने अपने विचार व्यक्त किए।








पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां