वणधर गाँव के निवासी पिछले छह महीनों से गंभीर बिजली संकट का सामना कर रहे हैं। गर्मियों के चरम में, पिछले 20-25 दिनों से बिजली की आपूर्ति इतनी कमजोर हो गई है कि पंखे और कूलर जैसे आवश्यक उपकरण भी ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बिजली लोड की कमी के चलते कई उपकरण खराब हो चुके हैं, जिससे बड़े-बुजुर्ग और बच्चों को अत्यधिक गर्मी में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
गाँव में पहले मौजूद ट्रांसफार्मर अनियमित रूप से हटाए गए या चोरी हो गए, जिससे स्थिति और भी बदतर हो गई है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से इसकी जाँच कराने और उच्चाधिकारियों को मौके पर भेजकर वास्तविकता का पता लगाने की माँग की है।

इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए वणधर के नागरिकों ने प्रशासन से अतिशीघ्र नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो ग्रामवासी धरना-प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल करने को मजबूर होंगे, जिसकी संपूर्ण ज़िम्मेदारी सरकार एवं विद्युत विभाग की होगी।
ग्रामीणों ने स्पष्ट किया:
"बिजली आम जनता की मूलभूत आवश्यकता है, और इसे लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हम जल्द ही प्रशासन से ठोस कार्यवाही की उम्मीद करते हैं।"
इस मौके पर एडवोकेट ललित राजपुरोहित के नेतृत्व में ग्रामवासी सेवानिवृत्त अध्यापक विजयराज शर्मा, नारायण प्रजापत, गोपाल पुरोहित, रविन्द्र सुथार, नरेंद्र दर्जी, नरपत पुरोहित, भंवरलाल पुरोहित सहित ग्रामवासियों ने उपखण्ड अधिकारी रानीवाड़ा को ज्ञापन दिया ।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां