Homeसरनाऊसांचौर पर छप्पर फाड बरसा विकास, एक तरफ पूरा जिला दूसरी ओर...

सांचौर पर छप्पर फाड बरसा विकास, एक तरफ पूरा जिला दूसरी ओर सांचौर, जख्मों पर मरहम का प्रयास, भीनमाल पर भजन की तिरछी नजर

Published on

सांचौर/जालोर। आज राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने अपने इस कार्यकाल का दूसरा बजट जारी किया। वित मंत्री दियाकुमारी ने बिना रूके करीबन सवा दो घंटे तक बजट का पढकर वाहवाही लूटने का प्रयास किया। जालोर जिले का भजनलाल सरकार ने कितना निहाल किया है, उसपर थोडा चिंतन कर लेते है। बजट पर विस्तार से नजर डाले तो सांचौर को छप्पर फाड करोडों के कार्य हासिल हुए है। जालोर जिले में विधानसभा वार विकास कार्यो की तुलना करे तो दो तिहाई कार्य सिर्फ सांचौर के हिस्से में आए है। सांचौर को जिले का दर्जा छिनने के बाद उन जख्मों पर मरहम लगाने का प्रयास मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार की ओर से किया गया है। इस कार्य में सहयोगी की भूमिका में तीन बार के सांसद और विधानसभा में प्रत्याशी रहे देवजी पटेल खरे उतरे है। अब थोडा विकास कार्यो पर नजर डाली जाए।

सबसे अहम घोषणा, सांचौर में अतिरिक्त जिला कलक्टर की घोषणा की गई है। हालांकि, घोषणा पूर्व में हो चुकी है पर अंतिम मोहर आज लगा दी गई है। विरोल से गुजरात बोर्डर लागत 1.40 करोड़, सीलू से गुजरात बोर्डर लागत 1.40 करोड़, गोलासन से गुजरात बोर्डर लागत 1.80 करोड़, हरियाली से अरणाय लागत 1.60 करोड़, सांचौर में विभिन्न सड़के लागत 10 करोड़, भाटकी से गुजरात बोर्डर लागत 2.80 करोड़, हेमागुडा से बाडमेर सरहद 3 करोड़, स्वीकृत होना बहुत बडी बात है। एक विधायक को सालाना सड़क के लिए 10 करोड़ देने का प्रावधान भी है। सांचौर में यह कार्य देवजी पटेल के हिस्से में आया है।

सांचौर में विकास का कारवां यही नही रूक जाता है। यह कारवा जोरदार तेज गति से दौड रहा है। सांचौर शहर में हाईवे पर स्थित बसस्टेशन के रिनोवेशन के लिए 30 करोड स्वीकृत किए गए है। सांचौर में विशाल खेल मैदान यानि स्टेडियम बनने जा रहा है। इसी तरह, सांचौर में महाविद्यालय स्तरीय गर्ल्स हॉस्टल की भी घोषणा की गई है। सरनाऊ में नवीन आद्यौगिक क्षेत्र यानि रीको एरिया स्वीकृत होना अच्छी बात है। सांचौर शहर में सिवरेज और ड्रैनेज की घोषणा भी सराहनीय है।

सांचौर में विकास का कारवां अभी भी जारी है। सांचौर में एग्रो फुड पार्क की घोषणा हुई है। नर्मदा आधारित सिंचाई से सोना उगल रहे खेतों से किसानों को फायदा हो रहा है। अब फुड पार्क से सोने में सुगंध वाली बात है। खेती किसानी का रिश्ता पशुपालन विभाग से जुडा हुआ है। अब सांचौर के पशु चिकित्सालय को अपग्रेड करने घोषणा करना सराहनीय है।

सांचौर से आबूरोड तक 107 किमी नवीन हाइवे बनाने की घोषणा हुई है। इस सड़क नेशनल हाइवे 15 को राज्यमार्ग 11 को जोडेगा। इस सड़क के लिए सरकार ने डीपीआर बनाने के लिए 1.60 करोड स्वीकृत कराने की घोषणा हुई है। साथ ही, जिले में एक मात्र 33 केवी विद्युतकेन्द्र देवजी पटेल के गांव जाजूसण में स्वीकृत हुआ है।

रानीवाड़ा में चार कार्य हुए स्वीकृत

पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल और पूर्व मंत्री अर्जुनसिंह देवड़ा की अनुशंषा पर भजनलाल शर्मा ने जसंवतपुरा में सरकारी कॉलेज, करडा में डिस्कॉम सहायक अभियंता कार्यालय, बड़गांव में पीएचसी को अपग्रेड कर सीएचसी और सरनाउ में रीको एरिया स्वीकृत होने की घोषणा हुई है।

शेष जालोर जिले में इतने कार्य

जालोर शहर में रिंग रोड कार्य जिस पर डीपीआर बनाने की घोषणा हुई है। आहोर में उपजिला अस्पताल, नून हवाई पट्टी का मरम्मत कार्य, जालोर में नवीन कारागृह, सिराणा से रंगाला डामर सड़क 3.20 करोड, नवीन नगरपालिका सायला का भवन, रेवतडा के पास 33 किमी पर ब्रिज निर्माण लागत 25 करोड़, रोहिट से आहोर के बीच नवीन सड़क डीपीआर निर्माण करने की घोषणा हुई है।

बहरहाल, राज्य सरकार इस बार सांचौर पर खास मेहरबान रही है। इसके पीछे क्या बात है। इस पर कई प्रकार की चर्चाए चल रही है।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

जांचें आपके आईडी पर कितने सिम चालू हैं, एक छोटी सी लापरवाही पहुंचा सकती है जेल!

फर्जी सिम के जरिए साइबर फ्रॉड का बड़ा खेल, जालोर पुलिस ने जारी की...

रोजगार मेला: देश को मिले 51 हजार से ज्यादा नए ‘राष्ट्र निर्माता’

पीएम मोदी बोले— सरकारी सेवा में हमारा मूल मंत्र हो ‘नागरिक देवो भव’, 2047...

सरकारी तिजोरी में ‘बाप-बेटे’ का डाका, कागजों में ठेकेदार… असल में VDO के पिता के खाते में पहुंचे ₹4.76 लाख

नाली निर्माण से लेकर पौधारोपण तक के नाम पर फर्जीवाड़ा; जांच में जुर्म साबित...

वडनगर से काशी तक गूंजा सेवा और समर्पण का नाद: पीएम मोदी के जन्मदिन पर निकली ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा, जालोर में ढोल-नगाड़ों और...

जन्मस्थली से कर्मभूमि तक 25 वर्षों के सेवाकाल का संदेश लेकर निकले युवा, भागलसेफ्टा...

धाकड़ नाम बताया, ढाबे पर शराब पार्टी करते पकड़ा गया 25 हजार का इनामी प्रकाश

राजस्थान ANTF के 'ऑपरेशन नाम्नाविलोम' के जाल में फंसा भीलवाड़ा MD फैक्ट्री कांड का...