• सुशासन रथ यात्रा का गांवों में जोरदार स्वागत; देवल बोले- युवाओं को नौकरी और हर हाथ को काम हमारी प्राथमिकता • धानोल से जाखडी तक गूंजी सरकार की उपलब्धियां, ग्रामीणों के बीच रखा दो साल का रिपोर्ट कार्ड
सर्कल न्यूज़ नेटवर्क रानीवाड़ा। राजस्थान में भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने पर जश्न और जनसंपर्क का दौर जारी है। रानीवाड़ा क्षेत्र में 'सुशासन रथ यात्रा' के जरिए सरकार अपने काम का हिसाब देने जनता के बीच पहुंची। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण सिंह देवल ने शुक्रवार को हुंकार भरते हुए कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और पिछले दो सालों में विकास की नई इबारत लिखी गई है।
गाडी रुकी, एलईडी चली और गिनाए काम शुक्रवार को सुशासन रथ यात्रा धानोल, जाखडी, रतनपुर, जोडवास और आजोदर पहुंची। यहां ग्रामीणों ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। एलईडी स्क्रीन के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार की दो साल की उपलब्धियां दिखाई गईं। देवल ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश अब विकसित राज्यों की कतार में खडा हो गया है।
सिफारिश नहीं, हक से मिल रहा लाभ विधायक देवल ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार ने 'गरीब को गणेश' मानकर काम किया है। आज सरकारी योजनाओं का फायदा बिना किसी भेदभाव और सिफारिश के, अंतिम पंक्ति में खडे व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने युवाओं को मिल रही सरकारी नौकरियों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने रोजगार के द्वार खोल दिए हैं।
ये रहे मौजूद इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष बाबूलाल पुरोहित, महामंत्री छैलसिंह दहिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष गणपतलाल कोली, सवसीराम चौधरी, फलसिंह देवडा, छोटूसिंह देवडा और भंवरसिंह धानोल सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां