Homeआबू रोडआबूरोड नगरपालिका सिस्टम को सुधारने को लेकर पार्षदों ने सीएम ऐड्वाइज़र संयम...

आबूरोड नगरपालिका सिस्टम को सुधारने को लेकर पार्षदों ने सीएम ऐड्वाइज़र संयम लोढ़ा से की मुलाकात, आमजन को शिविरों का नहीं मिल रहा फायदा, स्टाफ की कमी

Published on

आबूरोड। मुख्यमंत्री सलाहकार विधायक संयम लोढा से कांग्रेस पार्षद, पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मुलाकात कर शहर की समस्याओं से अवगत करवाया एवं शीघ्र समाधान की मांग की। पूर्व यूआईटी अध्यक्ष हरीश चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षद एवं पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मडल ने सिरोही विधायक एवं मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा से मुलाकात की।

नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष कांतिलाल परिहार ने लोढ़ा को शहर की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया जिसमें प्रमुख रूप से सिवरेज कार्य से आम जनता को हो रही परेशानी से अवगत कराया और उसके समाधान के लिए जिला कलेक्टर एवं उपखंड अधिकारी स्तर पर कार्रवाई की मांग की। वरिष्ठ पार्षद नरगिस कायमखानी, शमशाद अली अब्बासी ने नगर पालिका में स्टाफ की कमी से अवगत कराते हुए बताया कि स्टाफ की भारी कमी के चलते प्रशासन शहरों के संग अभियान का अपेक्षा के अनुसार आम जनता को लाभ नहीं मिल रहा है जिसका खामियाजा आम जनता के आक्रोश के जरिए जनप्रतिनिधियों को भुगतना पड़ रहा है।

Sanyam Lodha, Mla sirohi & adviser CM of Rajasthan

पार्षदो ने इस समस्या के समाधान के लिए स्थाई स्टाफ की नियुक्ति के लिए जिले की अन्य नगर पालिका में नियुक्त कुछ अनुभवी कर्मचारियों को सप्ताह में 2 दिन के लिए नगर पालिका आबूरोड में कार्य करने के लिए अधिकृत किया जाए जिससे तालमेल बनाकर कार्य निष्पादन कर आम जनता को राहत दिलाई जा सके। पार्षद सुरेश बंजारा व जितेन्द्र बंजारा ने आकराभट्टा उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षको की कमी से अवगत कराया एवं विद्यालय भवन के विस्तार की बात कही।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवशंकर शर्मा, अनिल बंजारा ने गांधीनगर में प्राथमिक चिकित्सा केंद्र एवं पुलिस चौकी खोलने की मांग की। पार्षद किरण रैगर, सुनिल राज धारू, सेवादल अध्यक्ष जयंतिलाल मारू ने शहर के बीचोंबीच स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थाई रूप से स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं फिजिशियन चिकित्सक को स्थाई रूप से लगाने की मांग की ताकि शहर वासियों को छोटी मोटी बीमारी के लिए शहर से दूर स्थित राजकिय चिकित्सालय नही जाना पड़े।

इस अवसर पर पूर्व यूआईटी अध्यक्ष हरीश चौधरी, नेता प्रतिपक्ष कांतिलाल परिहार, शिवशंकर शर्मा, वरिष्ठ पार्षद नरगिस कायमखानी, शमशाद अली अब्बासी, सुरेश बंजारा, किरण रेगर, जितेंद्र बंजारा, सुनिल राज, एनएसयूआई राष्ट्रीय संयोजक शाहरूख कायमखानी, दिलीप पारवानी, महिला नगर अध्यक्ष कीर्ति कच्छावा, अनिल बंजारा, नरपत सिंह, सुमेरसिंह, जयंतिलाल मारू, देवाराम बंजारा, अब्दूल कायमखानी सहित अन्य कार्यकर्ता एव पदाधिकारी उपस्थित थे।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

11 साल का मासूम अर्पित 2 महीने से लापता, तलाश में जुटा पूरा तंत्र

कमर्जी पुलिस की सुस्ती पर उठे सवाल; राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने देशभर के...

जालोर-भीनमाल के रेल विकास को लगेंगे पंख: वरिष्ठ पत्रकार माणकमल भंडारी बने जोधपुर रेल मंडल में DRUCC सदस्य

55 साल की निष्पक्ष पत्रकारिता का सम्मान: माणकमल भंडारी को मिली रेलवे की DRUCC...

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दूसरी खबर ये भी

11 साल का मासूम अर्पित 2 महीने से लापता, तलाश में जुटा पूरा तंत्र

कमर्जी पुलिस की सुस्ती पर उठे सवाल; राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने देशभर के...

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

नवाचार: गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल की बड़ी उपलब्धि

अब चंद सेकंड में होगी मुंह के कैंसर की पहचान: 'मुख आरोग्य' ऐप को...

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: NEET व प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और संसद...

भक्ति, उल्लास और जयकारों की गूंज: मदुरै में साध्वी आज्ञानिधि श्रीजी का भव्य चातुर्मास प्रवेश

हजारों श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया अभिनंदन, 'सदगुरू समर्पणम चातुर्मास-2026' का ऐतिहासिक आगाज मदुरै। आस्था,...

सैनिक पिता के संस्कारों ने रचा इतिहास: पंसेरी के लाल ललित मेघवाल ने फहराया NEET में परचम, एक ही घर से देश को मिलेंगे...

वीर प्रसूता धरा जालोर का बढ़ता गौरव: स्वर्गीय रणबांकुरे की विरासत को बेटों ने...