सांचौर 25 अक्टूबर। सांचौर शहर में शुक्रवार को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य थीम पर फिट इंडिया अभियान के तहत स्वच्छता फ्रीडम रन 5.0 का आयोजन किया गया।
जिला कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित हुए कार्यक्रम में जिला कलेक्टर शक्ति सिंह राठौड़ ने स्वच्छता फ्रीडम रन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तत्पश्चात रन के प्रतिभागी नाबरिया सर्किल, विश्वकर्मा सर्किल, नर्मदा कॉलोनी होते हुए गंतव्य स्थान स्मृति वतन तक पहुंचे। रन में शामिल शहर के नागरिकों ने इस मौके पर प्रतिज्ञा लेते हुए आमजन को स्वच्छ वातावरण एवं स्वस्थ लाइफस्टाइल बनाए रखने हेतु प्रेरित किया।

इस अवसर पर एडिशनल एसपी आवड़दान चारण, डीवाईएसपी जेठूसिंह करनोत, तहसीलदार रायमल चौधरी, सीबीईओ पूनमचंद बिश्नोई, कनिष्ठ अभियंता भीखाराम बिश्नोई, सहायक विकास अधिकारी मानसिंगाराम सोलंकी, राजकीय विभागों के अधिकारी कार्मिक, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे








पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां