सांचौर 16 मई। जिला कलेक्टर शक्ति सिंह राठौड़ के निर्देशानुसार जिले की चितलवाना तहसील में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में कूटरचित दस्तावेजों से तैयार फर्जी बीमा पॉलिसीयों के माध्यम से सरकारी राशि हड़पने की नियत रखने के मामले में दो व्यक्तियों के खिलाफ एफ.आई.आर दर्ज की गई हैं।
कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक भूपेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि चितलवाना तहसील में एक निजी इंश्योरेंस कंपनी के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर गोरधन देवड़ा निवासी चितलवाना एवं सीएससी संचालनकर्ता जमाल खान पुत्र हासम खान निवासी रायपुरिया ने किसानों के कूटरचित दस्तावेजों से तैयार फर्जी बीमा पॉलिसीयां पेश करते हुए सरकारी राशि हड़पने की मंशा रखने का अवैध कृत्य किया।
उन्होंने बताया कि दोनों व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस थाना सरवाना में प्रकरण रिपोर्ट पेश करते हुए आईपीसी की धाराओं 464, 467, 468, 471, 472, 420, 120 बी के तहत एफ.आई.आर. दर्ज की गई हैं।









पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां