Homeजालोरहुनर पर आधारित रोजगार के लिए केन्द्र व राज्य सरकार कृत संकल्पित-मुख्य...

हुनर पर आधारित रोजगार के लिए केन्द्र व राज्य सरकार कृत संकल्पित-मुख्य सचेतक

Published on

कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग द्वारा एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर सम्पन्न

जालोर 22 नवम्बर। राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि स्वरोजगार एवं हुनर पर आधारित रोजगार के लिए केन्द्र व राज्य सरकार कृत संकल्पित है। केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएँ युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर रही हैं। इस प्रकार के शिविर के माध्यम से रूचि के अनुसार रोजगार का चयन कर युवा अपना करियर निर्माण करें।

राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक ने नर्मदा कॉलोनी स्थित रोजगार कार्यालय परिसर में आयोजित रोजगार सहायता शिविर को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, डॉ. भीमराव अंबेडकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना सहित राजस्थान अनुजा निगम द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को इस प्रकार के शिविर के माध्यम से विभिन्न सरकारी, निजी एवं स्वरोजगार गतिविधियों से जुड़कर लाभ लेने की बात कही।

जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के कौशल विकास के साथ-साथ उन्हें रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। इस कड़ी में इस प्रकार के कैम्प के माध्यम से कंपनियों को बुलाकर रोजगार मुहैया करवाया जा रहा हैं।

कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने फीता काटकर एवं माँ सरस्वती का माल्यार्पण कर रोजगार सहायता शिविर का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान एनसीसी के कमिशन अधिकारी अम्बिका प्रसाद तिवारी ने करियर के विभिन्न आयाम, जिला उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के महाप्रबंधक संग्राम राम देवासी ने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं आरसेटी के अनुदेशक योगेश दवे ने आरसेटी द्वारा दिए जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उद्घाटन के पश्चात् मुख्य अतिथि जोगेश्वर गर्ग ने विभागों एवं कंपनियों द्वारा लगाई गई स्टॉल का अवलोकन कर विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

जिला रोजगार अधिकारी ललित कुमार ने बताया कि शिविर में 475 युवाओं ने शिरकत कर मार्गदर्शन प्राप्त किया जिनमें से निजी क्षेत्र की कंपनियों जैसे माइक्रो फाइनेंस, चैकमेट, स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस, यश सोल्यूशन, रेडरोज सिक्युरिटी व चैतन्य इंडिया फाइनेंस इंडिया द्वारा विभिन्न पदों के लिए बेरोजगार युवाओं का साक्षात्कार लेकर शिविर में कुल 106 बेरोजगार आशार्थियों का प्राथमिक चयन कर लाभांवित किया गया।

इस अवसर पर पूर्व विशेष योग्यजन आयुक्त धन्नाराम पुरोहित, गजेन्द्र सिंह सिसोदिया, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक राजीव कुमार सुथार, एलडीएम रमेश माली सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी, कंपनियों के प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

पावन पर्व गुरु पूर्णिमा: जालोर के 12 प्रमुख धार्मिक स्थलों पर गूंजेगा ‘गुरु वंदन’, सेवाडिया के भक्तो में रोष, संत-महात्माओं का होगा राज्य सरकार...

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का विशेष संदेश सौंपकर किया जाएगा पूज्य संतों का सम्मान प्रशासन...

शिविर में रोशनी बनकर आई ‘आयुष्मान’ योजना: इंद्रा देवी को मिला नया जीवन और आर्थिक संबल

रानीवाड़ा (जालौर)। गरीबी और बीमारी जब एक साथ दस्तक देती हैं, तो साधारण परिवार...

114 ग्राम एमडी के साथ तस्कर दबोचा, होटल के पीछे स्कूटी पर कर रहा था ‘मौत के सामान’ की सप्लाई

सांचौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: इलेक्ट्रॉनिक कांटा, स्कूटी और 2 मोबाइल जब्त; डावल निवासी...

दूसरी खबर ये भी

पावन पर्व गुरु पूर्णिमा: जालोर के 12 प्रमुख धार्मिक स्थलों पर गूंजेगा ‘गुरु वंदन’, सेवाडिया के भक्तो में रोष, संत-महात्माओं का होगा राज्य सरकार...

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का विशेष संदेश सौंपकर किया जाएगा पूज्य संतों का सम्मान प्रशासन...

जालोर-भीनमाल के रेल विकास को लगेंगे पंख: वरिष्ठ पत्रकार माणकमल भंडारी बने जोधपुर रेल मंडल में DRUCC सदस्य

55 साल की निष्पक्ष पत्रकारिता का सम्मान: माणकमल भंडारी को मिली रेलवे की DRUCC...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

शादी की थैली में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा: जालोर का तस्कर गुजरात बॉर्डर पर गिरफ्तार, 1.97 लाख का माल जब्त

महादेव ट्रैवल्स की लग्जरी बस में सरप्राइज चेकिंग के दौरान पांथावाडा पुलिस को मिली...

पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

विधायक रतन देवासी के मार्गदर्शन में NSUI का रानीवाड़ा में बड़ा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के...