सांचौर 24 दिसंबर। जिले में प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग, भारत सरकार व जन अभियोग निराकरण विभाग, राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार मंगलवार को सांचौर पंचायत समिति में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न राजकीय विभागों के अधिकारियों कार्मिकों द्वारा जन शिकायतों का निस्तारण किया गया एवं नागरिकों हेतु तत्काल सेवा प्रदायगी सुनिश्चित की गई।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर शक्तिसिंह राठौड़, अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रमोद कुमार सहित अधिकारी कार्मिक एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।
