सर्कल न्यूज़ नेटवर्क। भीनमाल पुलिस ने कस्बे के करडा रोड स्थित एक जेवरात की दुकान में हथियार के बल पर लूट का प्रयास करने वाले वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और पुलिस अधिकारियों के सुपरविजन में गठित टीम ने कार्यवाही करते हुए आरोपी अनिल पुत्र मांगीलाल विश्नोई, उम्र 22 साल, निवासी सेडिया, पुलिस थाना करडा को प्रोडक्शन वारंट पर उपकारागृह सांचोर से प्राप्त कर गिरफ्तार किया है।
गौरतलब है कि गत 16 दिसंबर 2025 को आरोपी ने दुकान में घुसकर हथियार दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया था, जिसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। इस कार्यवाही में उप निरीक्षक गनी मोहम्मद, कांस्टेबल सुरेशकुमार, दिनेश कुमार और खुमाराम की विशेष भूमिका रही।



