Homeसिरोहीबिलेश्वर महादेव मंदिर कैलाशनगर प्रतिष्ठा महोत्सव की वर्षगांठ धूमधाम से संपन

बिलेश्वर महादेव मंदिर कैलाशनगर प्रतिष्ठा महोत्सव की वर्षगांठ धूमधाम से संपन

Published on

  • पूर्व विधायक संयम लोढा ने की कार्यक्रम में शिरकत, मंदिर समिति ने किया बहुमान
  • तीन दिवसीय महोत्सव में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने की शिरकत

शिवगंज। उपखंड क्षेत्र के कैलाशनगर स्थित बिलेश्वर महादेव मंदिर के नवनिर्माण पश्चात आयोजित प्रतिष्ठा महोत्सव की तृतीय वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव साधु संतों के सानिध्य में धुमधाम से संपन हुआ। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक संयम लोढा ने शिरकत की तथा मंदिर में दर्शन कर सभी के लिए मंगल कामनाएं की। इस मौके पर मंदिर समिति की ओर से पूर्व विधायक का बहुमान भी किया गया।

जानकारी के अनुसार ब्रह्मलीन फतेहगिरी महाराज एवं चेनजी दाता के दिव्य आशीष से कैलाशनगर में निर्मित करवाए गए बिलेश्वर महादेव मंदिर के वार्षिक ध्वजा कार्यक्रम के अवसर पर पूज्य संत भीमगिरी महाराज एवं महंत शेरगिरी महाराज की निश्रा में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। महोत्सव का आगाज 8 दिसंबर को भजन संध्या के साथ हुआ।

इस दिन भजन कलाकार मनीष परिहार एंड पार्टी के कलाकारों ने देर रात तक भजनों की सरिता प्रवाहित की। दूसरे दिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के बीच रात्रि में आयोजित भजन संध्या में सोनू सिसोदिया एंड पार्टी के भजन कलाकारों ने भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दी। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत कर भजनों का लुफ्त उठाया। महोत्सव के तीसरे दिन मंगलवार को आचार्य विपुल दवे के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मंदिर के शिखर पर लाभार्थी परिवार गोपाल कुमार पुत्र स्वर्गीय छोगाजी परिवार की ओर से अमर ध्वजा चढाई गई। तीन दिन तक चले इस भव्य आयोजन के अंतिम दिन पूर्व विधायक संयम लोढा ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर मंदिर में पूजा अर्चना कर साधु संतों का आशीर्वाद लिया।

इस मौके पर मंदिर समिति की ओर से पूर्व विधायक का स्वागत सत्कार कर उनका बहुमान किया गया। महोत्सव के अंतिम दिन माली गणेशराम, छोगाराम पुत्र स्वर्गीय गमनाराम परिवार की ओर से महाप्रसादी का आयोजन किया गया। बिलेश्वर महादेव सेवा समिति युवा मंडल की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर भगवान भोलेनाथ के प्रति अपनी असीम आस्था प्रकट की।

मंच का संचालन नवरत्न सोनी ने किया। इस अवसर पर ठाकुर गंगासिंह, दलपतसिंह कैलाशनगर, पूर्व प्रधान अचलाराम माली, केसाराम चौधरी झाडोली, हडमतसिंह वेरा, ईश्वरसिंह दहिया, हंजारीमल माली, माली समाज के पूर्व अध्यक्ष चतराराम माली, करणसिंह देवडा तलेटा सहित कई प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

जालौर-सिरोही में शिक्षा व्यवस्था पर संकट: शिक्षकों के थोक तबादलों से खाली हुए स्कूल, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

सर्कल न्यूज नेटवर्क जालौर-सिरोही। शिक्षा विभाग द्वारा हाल ही में किए गए शिक्षकों के तबादलों...

कैलाशनगर में उमड़ा जनसैलाब: ग्रामीण सेवा शिविर बना समस्याओं का ‘काल’, हाथों-हाथ मिला समाधान

संभागीय आयुक्त की पैनी नजर: विकास कार्यों की खुली पोल, तो मौके पर ही...

सिरोही में शिक्षा की नई किरण: केंद्रीय विद्यालय का भव्य आगाज, सांसद लुम्बाराम के प्रयासों से साकार हुआ सपना

प्रवेशोत्सव में नन्हे विद्यार्थियों का हुआ आत्मीय स्वागत, डबल इंजन सरकार की विकास गाथा...

सेवा ही धर्म: रेवदर के भारती हॉस्पिटल ने पेश की मानवीय संवेदना की अनूठी मिसाल

मात्र दो हजार रुपए में ८ नॉर्मल डिलीवरी करवाकर बचाई खुशियां, आर्थिक तंगी से...

11 बहनों के इकलौते भाई ने त्यागा संसार: हर्षित बने मुनिराज हीतगुणरत्नविजय, दीक्षा समारोह में उमड़ा जनसैलाब

आचार्य रविरत्नसूरीजी के सानिध्य में संपन्न हुई ऐतिहासिक संयम दीक्षा, परिवार के ७वें सदस्य...