Homeभीनमाल40 लाख की डकैती का 'मास्टरप्लान' फेल: आरोपी गुजरात से अरेस्ट; DySP...

40 लाख की डकैती का ‘मास्टरप्लान’ फेल: आरोपी गुजरात से अरेस्ट; DySP शंकरलाल की टीम ने 300 किमी पीछा कर दबोचा

Published on

गुजरात बॉर्डर पर पुलिस का ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’, जीरा व्यापारी को लुटने से पहले ही सलाखों के पीछे पहुंचे हिस्ट्रीशीटर

​जालोर जिले की भीनमाल पुलिस ने एक सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश करते हुए अपराध की दुनिया में कदम जमा रहे एक नए गिरोह को नेस्तनाबूद कर दिया है। ये बदमाश गुडामालानी के एक जीरा व्यापारी से 40 लाख रुपए लूटने की फिराक में थे, लेकिन रेकी करने के दौरान जेब खर्च के पैसे कम पडे तो भीनमाल में सडक़ जा रहे एक बुजुर्ग के कान नोचकर सोने की मुरकियां लूट लीं।

​जालोर एसपी शैलेंद्र सिंह इंदौलिया के निर्देशन और भीनमाल वृत्ताधिकारी (DySP) शंकरलाल मसूरिया के सुपरविजन में पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर तंत्र का ऐसा जाल बिछाया कि पांचों आरोपी गुजरात के बनासकांठा जिले से दबोच लिए गए।

DySP शंकरलाल की रणनीति: तकनीकी वार से टूटा अपराधियों का हौसला

घटना की गंभीरता को देखते हुए DySP शंकरलाल मसूरिया ने तुरंत मोर्चा संभाला। 9 दिसंबर को कोडी गांव में बुजुर्ग थानाराम मेघवाल के साथ हुई लूट को पुलिस ने चुनौती के रूप में लिया। DySP शंकरलाल ने घटनास्थल का मुआयना कर अलग-अलग टीमें गठित कीं और खुद पूरी मॉनिटरिंग की। तकनीकी सहायता से पता चला कि आरोपी वारदात के बाद गुजरात की तरफ भागे हैं। पुलिस टीम ने करीब 5 दिनों तक लगातार पीछा किया और 14 दिसंबर को गुजरात के वासन गांव (बनासकांठा) से स्विफ्ट कार सहित पांचों को दबोच लिया।

बडा खुलासा: 40 लाख की लूट के लिए चाहिए था ‘पेट्रोल खर्च’

पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी गुडामालानी (बाडमेर) के रहने वाले हैं। उन्हें सूचना मिली थी कि गुडामालानी अनाज मंडी का एक जीरा व्यापारी गुजरात से अपना माल बेचकर 30-40 लाख रुपए कैश लेकर आने वाला है।

  • ​ये पांचों दोस्त उस व्यापारी को लूटने के लिए कार से रेकी करने निकले थे।
  • ​रास्ते में इनके पास पैसे खत्म हो गए।
  • ​खर्चा चलाने के लिए इन्होंने भीनमाल के कोडी गांव में बुजुर्ग को अकेला देखा और उसके कान तोडकर मुरकियां लूट लीं।
  • ​अगर पुलिस इन्हें नहीं पकडती, तो ये गुजरात-राजस्थान बॉर्डर पर उस व्यापारी के साथ बडी वारदात को अंजाम दे देते।

अपराधियों का ‘काला चिट्ठा’: बिहार से बाडमेर तक नेटवर्क

गिरफ्तार आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। इनमें से चंदनसिंह बिहार में शराब तस्करी में लिप्त रहा है, वहीं कृष्ण कुमार और मनोज पर पहले से ही चोरी और तस्करी के 5-5 मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तार आरोपियों का पूरा विवरण

पुलिस ने जिन 5 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान इस प्रकार है:

  1. कृष्ण कुमार (33) पुत्र उदाराम, जाति माली। निवासी: मेडा पुरोहितन, पुलिस थाना बागोडा, जिला जालोर।
  2. सुरेश कुमार (30) पुत्र हेमाराम, जाति कुराडा विश्नोई। निवासी: बारूडी, पुलिस थाना गुडामालानी, जिला बाडमेर।
  3. चंदनसिंह (24) पुत्र मोडसिंह, जाति राजपूत। निवासी: भालीखाल, पुलिस थाना गुडामालानी, जिला बाडमेर।
  4. मनोज कुमार (20) पुत्र बुधराम, जाति खिलेरी विश्नोई। निवासी: जुगतानीयों की ढाणी, आलपुरा, पुलिस थाना गुडामालानी, जिला बाडमेर।
  5. जसाराम उर्फ जसराज (19) पुत्र भैराराम, जाति ब्राह्मण। निवासी: चकगुडा, आलपुरा, पुलिस थाना गुडामालानी, जिला बाडमेर।

रिकवरी: पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही से लूटी गई सोने की दोनों मुरकियां और घटना में इस्तेमाल बिना नंबर की सफेद स्विफ्ट कार बरामद कर ली है।

पुलिस टीम को सलाम

इस कार्यवाही में भीनमाल थानाधिकारी राजेंद्र सिंह राजपुरोहित, हेड कांस्टेबल लाभुराम, और टीम के अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही, जिन्होंने DySP शंकरलाल के मार्गदर्शन में अंतरराज्यीय लुटेरों को पकडने में सफलता हासिल की।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

11 साल का मासूम अर्पित 2 महीने से लापता, तलाश में जुटा पूरा तंत्र

कमर्जी पुलिस की सुस्ती पर उठे सवाल; राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने देशभर के...

जालोर-भीनमाल के रेल विकास को लगेंगे पंख: वरिष्ठ पत्रकार माणकमल भंडारी बने जोधपुर रेल मंडल में DRUCC सदस्य

55 साल की निष्पक्ष पत्रकारिता का सम्मान: माणकमल भंडारी को मिली रेलवे की DRUCC...

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

दूसरी खबर ये भी

11 साल का मासूम अर्पित 2 महीने से लापता, तलाश में जुटा पूरा तंत्र

कमर्जी पुलिस की सुस्ती पर उठे सवाल; राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने देशभर के...

जालोर-भीनमाल के रेल विकास को लगेंगे पंख: वरिष्ठ पत्रकार माणकमल भंडारी बने जोधपुर रेल मंडल में DRUCC सदस्य

55 साल की निष्पक्ष पत्रकारिता का सम्मान: माणकमल भंडारी को मिली रेलवे की DRUCC...

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

शादी की थैली में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा: जालोर का तस्कर गुजरात बॉर्डर पर गिरफ्तार, 1.97 लाख का माल जब्त

महादेव ट्रैवल्स की लग्जरी बस में सरप्राइज चेकिंग के दौरान पांथावाडा पुलिस को मिली...

नवाचार: गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल की बड़ी उपलब्धि

अब चंद सेकंड में होगी मुंह के कैंसर की पहचान: 'मुख आरोग्य' ऐप को...