रानीवाड़ा तहसील के बडगांव कस्बे की वर्षों पुरानी मांग आज बजट में सरकार ने पूरी कर दी है, रानीवाड़ा के पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल के अथक प्रयासों से बडगांव पीएचसी को सीएचसी में क्रमोन्नत किया गया है। जिसकी आज बजट में घोषणा भी हो गई है, बडगांव कस्बे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की सौगात मिलने के बाद स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व ग्रामीणों ने पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल और राजस्थान सरकार का आभार जताया।
आपको बता दें कि बडगांव कस्बे के ग्रामीण पिछले लंबे समय से सीएचसी की मांग कर रहे थे, ग्रामीणों की मांग को पूरी करते हुए सरकार ने बडगांव में सीएचसी की घोषणा कर दी है। जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर देखी जा रही है। इस दौरान पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल ने बताया कि उनकी प्राथमिकता मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
अब पीएससी से सीएचसी में क्रमोन्नत होने से मरीजों को यहीं पर बेहतर उपचार की सभी चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेगी। वहीं उन्होंने बताया कि अब सीएचसी में क्रमोन्नत होने से क्षेत्र के मरीजों और घायलों को काफी राहत मिलेगी। छोटी मोटी परेशानी के मरीजों को रानीवाड़ा या फिर गुजरात रैफर करने जैसी समस्या से निजात मिल सकेगी।
