चितलवाना (जालोर/सांचौर)। जिला पुलिस अधीक्षक, जालोर के निर्देशानुसार जिले में इनामी व विभिन्न प्रकरणों में वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत श्री आवड़दान रतनू (आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सांचौर) के निर्देशन एवं श्री जयराम मुंडेल (आरपीएस, पुलिस उपाधीक्षक, वृत्त सांचौर) के निकटतम सुपरविजन में स्थानीय पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
चितलवाना थानाधिकारी श्री भंवरलाल के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गुजरात से दबोचने में कामयाबी हासिल की है।
2014 के मामले में चल रहा था फरार
थानाधिकारी भंवरलाल ने बताया कि जेएम कोर्ट सांचौर से आमदा स्थायी गिरफ्तारी वारंट (सरकार बनाम गणपत वगैरह, फौजदारी प्रकरण संख्या 2030/2014) में लंबे समय से वांछित चल रहे स्थायी वारंटी सिकन्दरखां पुत्र राधन खां (जाति मुसलमान, निवासी: मोरिया मफतपुरा, मस्जिद के सामने, पालनपुर, गुजरात) को पुलिस टीम ने दिनांक 09-06-2026 को पालनपुर (गुजरात) से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय जेएम कोर्ट सांचौर में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा (जेल) में भेज दिया गया है।
इस टीम को मिली सफलता (विशेष भूमिका)
आरोपी को पकड़ने और इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने में चितलवाना थाने की इस टीम की मुख्य भूमिका रही:
- प्रेमप्रकाश (कांस्टेबल संख्या 917) – विशेष भूमिका
- कमलेश (कांस्टेबल संख्या 771)
- नेतृत्व: भंवरलाल (थानाधिकारी, चितलवाना)







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां