जसवंतपुरा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के मामले में फरार आरोपी श्रवण गिरी पुत्र बगद गिरी गोस्वामी, उम्र 36 साल, निवासी कोडी, पुलिस थाना भीनमाल, हाल निवासी जनता नगर सोसायटी, कामरेज, सूरत, गुजरात को ऑपरेशन धरकरभर के तहत गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण संख्या 28 दिनांक 29.01.2025 के तहत की गई है।
गुप्त सूचना पर पुलिस ने किया सफल ऑपरेशन
महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार, जोधपुर रेंज के निर्देशानुसार जालोर जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव द्वारा वांछित अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सांचोर आवड़दान रतनू और वृताधिकारी रानीवाड़ा भवानी सिंह इंदा के सुपरविजन में जसवंतपुरा थाना अधिकारी गुमान सिंह भाटी ने अपनी टीम के साथ गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाया।
पुलिस ने सरहद कोडी में दबिश दी और आरोपी श्रवण गिरी को धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
पुलिस टीम ने किया शानदार काम
इस सफल ऑपरेशन में थाना अधिकारी गुमान सिंह भाटी, कांस्टेबल भाणाराम (787), कांस्टेबल रामनिवास (916) ने अहम भूमिका निभाई।
पुलिस की यह कार्रवाई अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ सख्त संदेश देने का काम करेगी। अभियान के तहत आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां